Breaking News
IMG 20200114 WA0020

प्रोजेक्टर के माध्यम से CAA के समर्थन में भाजपा का जागरूकता अभियान

BannerMaker 05012020 17132120191228 014429

लाइव खगड़िया : भारतीय जनता पार्टी के द्वारा जिले में नागरिकता संशोधन अधिनियम के समर्थन में जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है. इस क्रम में मंगलवार को शहर के राजेंद्र चौक एवं स्टेशन परिसर में नगर के अध्यक्ष अश्वनी कुमार चौधरी के नेतृत्व में प्रोजेक्टर के माध्यम से लोगों को नागरिकता संशोधन कानून के बारे में विस्तृत रूप से बताया गया.

20200102 182912

इस पर जिला मंत्री जितेंद्र यादव ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून से किसी भी धर्म के भारतीय का नागरिकता समाप्त नहीं होगी और ना ही किसी व्यक्ति को अपनी नागरिकता साबित करने के लिए कोई कागजात मांगी जायेगी. बल्कि यह कानून पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश से धर्म के आधार पर प्रताड़ित हो रहे वैसे अल्पसंख्यक जो भारत में आकर सालों से रह रहे हैं, उसे नागरिकता प्रदान करने में सहायक साबित होगी. जबकि मामले पर विपक्ष के द्वारा लोगों के बीच भ्रम फैलाया जा रहा है. वहीं लोगों से भ्रम ने नहीं आने की अपील किया गया.




मौके पर भाजपा के जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, जिला महामंत्री बाबूलाल शौर्य, रवि सिंह, सहकारिता मंच के संयोजक अमृत राज रंजन, मनीष कुमार, ग्रामीण मंडल के अध्यक्ष सुनील साह, राजू कुमार, विजय कुमार, आलोक राज, कमल दिवाकर, भवेश कुमार आदि मौजूद थे.


Check Also

Poster 2026 03 01 033543

अब रेडियो पर नहीं सुनाई देगी प्रभात सुमन की आवाज, तीन दशकों का ‘आज’ का साथ बरकरार

अब रेडियो पर नहीं सुनाई देगी प्रभात सुमन की आवाज, तीन दशकों का 'आज' का साथ बरकरार

error: Content is protected !!