Breaking News
IMG 20200107 WA0011

प्रेरणाश्रोत : विद्यार्थी का संघर्ष ही उन्हें पहुंचाता है मुकाम तक

20191228 01442920200102 182912

लाइव खगड़िया (मुकेश कुमार मिश्र) : जिले के परबत्ता प्रखंड के रामपुर उर्फ रहीमपुर पंचायत के तेमथा गांव निवासी राजेंद्र शर्मा व उषा देवी के पुत्र अमितेश कुमार बिहार सरकार के कृषि विभाग में सहायक निदेशक के पद पर नियुक्ति हुए हैं. अमितेश कुमार रसायन शास्त्र के जाने माने शिक्षक रहे हैं और परबत्ता के छात्र उनके शिक्षण शैली का मुरीद हैं. उन्होंने 2001 में सार्वजनिक रामावती उच्च विद्यालय तेमथा से मैट्रिक परीक्षा पास कर तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय से रसायन शास्त्र में स्नातक और में स्नातकोत्तर की डिग्री हासिल किया. साथ ही 2015 -2016 में एसएचआईएटीएस ( SHIATS) ईलाहाबाद से एमबीए किया. अमितेश कुमार की 2009 में केन्द्रीय विद्यालय बरौनी में शिक्षक पद पर नियुक्ति हुई थी. जबकि 2010 से लेकर 2015 तक वे बरौनी रिफाइनरी में कनीय वरीय गुणवत्ता नियंत्रण विश्लेषक के साथ-साथ सहायक रसायणज्ञ पद पर बने रहे. नौकरी के दौरान भी अमितेश कुमार अध्ययन रत रहे और बीपीएससी की परीक्षा पास कर कृषि विभाग में सहायक निदेशक के पद तक पहुंच गये. उन्होंने 23 दिसंबर को पटना सचिवालय कृषि विभाग में योगदान दिया.

IMG 20200101 WA0077




अपनी सफलता पर अमितेष कुमार बताते हैं कि विद्यार्थी को संघर्ष ही मुकाम तक पहुंचाता है. साथ ही उन्होंने बताया कि गांव में प्रतिभा की कमी नही है और यदि उन्हें सिर्फ सही मार्ग दिखलाने वाले मिल जाए तो अपनी मुकाम को हासिल कर ही लेंगे. साथ ही उन्होने खुद के इस मुकाम तक पहुंचने पर माता-पिता के साथ कॉलेज के कई शिक्षक के योगदान को महत्वपूर्ण बताया.

BannerMaker 05012020 171321

उधर अमितेश कुमार की कामयाबी पर सेवानिवृत शिक्षक सत्यनारायण पोद्दार, दशरथ यादव , रंजना , प्रो.नवीन यादव, तेमथा करारी के पूर्व मुखिया पवन कुमार चौधरी, प्रो.अजय शंकर चौधरी, सेवानिवृत शिक्षक रामचरित्र शर्मा, प्रवीण कुमार राय, बम-बम चौधरी, मखानी, दशरथ यादव आदि ने बधाई दी है. बताया जाता है कि अमितेश के पिता राजेन्द्र शर्मा ग्रामीण बच्चो को ट्यूशन पढ़ाकर अपने बेटे-बेटियों को उच्च शिक्षा दिया और आज उनके दोनों ही पुत्र अपने पिता के उम्मीदों पर खड़ा उतरे हैं.


Check Also

IMG 20260201 WA0042

संत रविदास की जयंती पर मोजाहिदपुर में भव्य कार्यक्रम, सामाजिक समानता का दिया गया संदेश

संत रविदास की जयंती पर मोजाहिदपुर में भव्य कार्यक्रम, सामाजिक समानता का दिया गया संदेश

error: Content is protected !!