Breaking News
IMG 20200102 WA0013

युवाओं के लिए कम्प्यूटर शिक्षा हो गया है जरूरी : विधायक

20200102 182912BannerMaker 28122019 024206

लाइव खगड़िया : जिले के सदर प्रखंड के समीर नगर में बुधवार को एक कम्प्यूटर संस्थान का उद्घाटन विधायक पूनम देवी यादव के द्वारा किया गया. मौके पर विधायक ने अपने संबोधन के दौरान शिक्षा को वास्तविक जीवन का मूलाधार बताते हुए कहा कि आज के युवाओं के लिए कम्प्यूटर शिक्षा अनिवार्य हो गया है. क्योंकि सभी सरकारी अथवा गैर-सरकारी दफ्तरों व संस्थानों में कम्प्यूटर के जरिए ही कार्य निष्पादन किया जाता है. साथ ही उन्होंने कहा कि अब कई प्रतियोगिताओं में भी कम्प्यूटर से ही परीक्षार्थियों से प्रश्न हल कराया जाता है.

20191228 014429IMG 20200101 WA0077

मौके पर विधायक ने कहा कि कम्प्यूटर शिक्षा व्यवसायिक ही नहीं बल्कि उन्नति का मूल स्रोत बन गया है. वर्तमान परिवेश हाइटेक हो गया है. ऐसे में छात्र-छात्राएं ही नहीं बल्कि प्रत्येक व्यक्ति के लिए कम्प्यूटर शिक्षा जरूरी सा बन गया है.




वहीं संस्थान के निर्देशक ने बताया कि संस्थान में स्पेशलिस्ट हिन्दी एवं अंग्रेजी टाइपिंग क्लास, आईटीआई, पोलीटेक्नीक, इंजीनियरिंग, पारामेडिकल, बीएड, डीएड के लिए नामांकन सहित फोटो स्टेट, साइनिंग, आईडी कार्ड, प्रिंट आउट जैसी सुविधा उपलब्ध है.

PicsArt 12 16 02.13.12IMG 20191216 WA0018

मौके पर चित्रगुप्त नगर थाना अध्यक्ष सुबोध पंडित, आचार्य राकेश पासवान शास्त्री, शिक्षक निकेश कुमार यादव, कुन्दन कुमार यादव, शिक्षक संजय यादव, राजा कुमार, धीरज कुमार, विजय कुमार, अंकेश कुमार, नवनीत कुमार, चंदन कुमार, राजन, सुरेश, राजनन्दन कुमार आदि उपस्थित थे.


Check Also

Poster 2026 03 01 033543

अब रेडियो पर नहीं सुनाई देगी प्रभात सुमन की आवाज, तीन दशकों का ‘आज’ का साथ बरकरार

अब रेडियो पर नहीं सुनाई देगी प्रभात सुमन की आवाज, तीन दशकों का 'आज' का साथ बरकरार

error: Content is protected !!