Breaking News
IMG 20200101 WA0073

अंधेरी रातों में सर्द हवाओं को चिरती हुई भी निकली है फरिश्ते की टोली

20191228 014429BannerMaker 28122019 024206

लाइव खगड़िया : मौसम की बेरूखी के बीच सर्द हवाओं में घर से बाहर रात गुजराने का एहसास तो रजाई के अंदर से भी किया ही जा सकता है. लेकिन अंधेरी रातों में सर्द हवाओं को चिरते हुए जो ऐसे लोगों का दर्द बांटने निकल जाते हैं, वैसे लोग ही तो शायद फरिश्ता कहलाते हैं.

BannerMaker 01012020 043719PicsArt 12 16 02.13.12

जिले की सड़कों पर इन दिनों ठंड से ठिठुड़ते हुए लोगों के लिए फरिश्ते की टोली निकल रही है. जो जरूरतमंदों को कंबल सहित अन्य जरूरी समान भेंटकर उनके दर्द को कम करने का प्रयास कर रही है. बीते रविवार की रात खगड़िया रेलवे स्टेशन परिसर सहित शहर के मालगोदाम रोड, बखरी बस स्टैंड आदि क्षेत्रों में फुटपाथ पर ठंड में जैसे-तैसे जीने को मजबूर लोगों के बीच कंबल विरतण किया गया.

IMG 20200101 WA0072




इस क्रम में भूख व ठंड से त्रस्त नासिक से भटक आये एक वृद्ध को खाद्य सामग्री और पेयजल भी मुहैया कराया गया. मुहिम के दौरान करीब दो दर्जन से अधिक जरूरतमंदों को कंबल दिया गया. टीम में सामाजिक कार्यकर्ता बबलू मंडल, अरविन्द मोहन, राजकुमार फोगला, विकास कुमार सिंह, विमल चौधरी, किट्टू, विट्टू शामिल थे.

IMG 20200101 WA0066IMG 20191216 WA0018

ठंड के प्रकोप के बीच जरूरतमंदों को कंबल वितरण करने का सिलसिला सोमवार और मंगलवार को भी शहर के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर चलता रहा. जबकि अभियान के चौथे दिन नये साल के अवसर पर बुधवार को राहगीरों के लिए अलाव की व्यवस्था की गई.

IMG 20200101 WA0070IMG 20200101 WA0071

साथ ही जरूरतमंदों को कंबल भी भेंट किया गया. वहीं मुहिम में शामिल लोगों ने बताया कि यह अभियान जारी रहेगा. मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता बबलू मंडल, अरविन्द मोहन, राजकुमार फोगला, पुरूषोत्तम अग्रवाल, विकास कुमार सिंह, अतुल चौरसिया सेवा में जुटे दिखे.



Check Also

Poster 2026 03 01 033543

अब रेडियो पर नहीं सुनाई देगी प्रभात सुमन की आवाज, तीन दशकों का ‘आज’ का साथ बरकरार

अब रेडियो पर नहीं सुनाई देगी प्रभात सुमन की आवाज, तीन दशकों का 'आज' का साथ बरकरार

error: Content is protected !!