Breaking News
IMG 20191231 WA0000

विधायक की पहल पर तीसरे दिन टूटा अनशन

20191228 014429BannerMaker 28122019 024206

लाइव खगड़िया : प्रधानाध्यापक रंजीत कुमार की पत्नी सुप्रिया देवी का अनशन तीसरे दिन सोमवार को विधायक पूनम देवी यादव के पहल पर समाप्त हुआ. उल्लेखनीय है कि वो मांगों को लेकर समाहरणालय के समीप शनिवार से ही अनशन पर बैठी थी. सोमवार की शाम उन्हें विधायक एवं वार्ड पार्षद शिवराज यादव के द्वारा जिला शिक्षा पदाधिकारी की मौजूदगी में जूस पिलाकर अनशन समाप्त कराया गया.




मौके पर विधायक ने बताया कि अनशनकारी की मांग के संदर्भ में जिलाधिकारी से वार्ता के उपरांत प्राधानाध्यपक रंजीत कुमार के स्थानांतरण को रद्द करने के आश्वासन पर अनशन को समाप्त कराया गया है. बहरहाल अनशन टूटने पर कड़ाके की ठंड में शिक्षक परिवार सहित जिला प्रशासन ने भी राहत की सांस ली है.

PicsArt 12 16 02.13.12



Check Also

Poster 2026 03 01 033543

अब रेडियो पर नहीं सुनाई देगी प्रभात सुमन की आवाज, तीन दशकों का ‘आज’ का साथ बरकरार

अब रेडियो पर नहीं सुनाई देगी प्रभात सुमन की आवाज, तीन दशकों का 'आज' का साथ बरकरार

error: Content is protected !!