Breaking News
IMG 20191228 WA0019

नेशनल कैम्प के लिए खगड़िया की चार महिला हॉकी खिलाड़ी चयनित

20191228 014429

लाइव खगड़िया : कला संस्कृति युवा विभाग के द्वारा सासाराम में आयोजित राज्य स्तरीय अंडर 19 विद्यालय बालिका हॉकी चयन प्रतियोगिता में जिले के 4 महिला खिलाड़ियों का चयन नेशनल कैम्प के लिए किया गया है. 28 दिसम्बर को बिहार राज्य खेल प्राधिकरण द्वारा जारी सूची में इन खिलाड़ियों का नाम शामिल है. बताया जाता है कि चयनित खिलाड़ियों का कैम्प 30 दिसम्बर से पटना के पाटलिपुत्र खेल परिसर में आयोजित किया जायेगा और 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के उपरांत 18 सदस्यीय टीम का चयन किया जायेगा.

BannerMaker 28122019 024206PicsArt 12 16 02.13.12

जिले के चयनित खिलाडियों में शहर के विश्वनाथ गंज निवासी स्व. सरदार नरेन्द्र सिंह की पुत्री नवनीत कौर, इस्लामपुर निवासी मोहम्मद आरिफ हुसैन की पुत्री नाजरीन आगा, सन्हौली निवासी पप्पू ठाकुर की पुत्री छोटी कुम्भ एवं दान नगर वार्ड नंबर 5 निवासी लाल मोहन यादव की पुत्री पल्लवी कुमारी का नाम शामिल है.




मामले पर जिला हॉकी संघ के सचिव विकाश कुमार ने इसे एक बहुत बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि सीमित संसाधनों के बीच जिले के खिलाडियों का इस मुकाम तक पहुंचना ही यहां के प्रतिभाओं दर्शाता है. साथ ही उन्होंने आगामी चयन प्रतियोगिता में भी खिलाड़ियो का चयन का विश्वास जताते हुए है कि बिहार से चयनित कुल 23 खिलाडियों में से जिले के 4 खिलाड़ियों का होना खगड़िया के लिए गर्व की बात है.

IMG 20191216 WA0018

उधर जिला हॉकी संघ के अध्यक्ष राज कुमार फोगला, उपाध्यक्ष हेमा भारती, नवीन गोयनका, संगरक्षक नागेंद्र सिंह त्यागी, जिला खेल महासंघ के रविश चंद्र बंटा, मनीष कुमार सिंह, रंजीत कांत वर्मा, डॉ जैनेन्द्र नाहर, रणधीर कुमार सिंह, विप्लव रणधीर आदि ने चयनित खिलाड़ियों के प्रति शुभकामना व्यक्त किया है.


Check Also

06 09 2024 Saspenf

समीक्षा बैठक में खुली पोल, मड़ैया ओ०पी० अध्यक्ष तत्काल प्रभाव से सस्पेंड

समीक्षा बैठक में खुली पोल, मड़ैया ओ०पी० अध्यक्ष तत्काल प्रभाव से सस्पेंड

error: Content is protected !!