मुख्य सामग्री पर जाएं
Recent

नशा मुक्त भारत द्वारा चलाया गया पौधारोपण जागरूकता अभियान

IMG 20191223 WA0016

लाइव खगड़िया : नशा मुक्त भारत के बैनर तले सोमवार को जिले के मानसी प्रखंड के राजाजान में पौधारोपण जागरूकता अभियान चलाया गया. कार्यक्रम का नेतृत्व नशा मुक्त भारत के संस्थापक सह अध्यक्ष प्रेम कुमार यशवंत ने किया. इस अवसर पर राजाजान गांव में महोगणी का चार पौधा लगाया गया. साथ ही ग्रामीणों को पर्यावरण की सुरक्षा के लिए पौधारोपण करने को प्रेरित किया गया.

BannerMaker 17122019 125754




पौधारोपण के उपरांत प्रेम कुमार यशवंत ने स्थानीय लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय मे वायु प्रदुषण मानव और जीव जन्तु के लिए एक बहुत बड़ा खतरा बन चुका है और अंधाधुँध पेड़ की कटाई से पर्यावरण का संतुलन काफी बिगड़ चुका है. जिससे मानव का जीवन चक्र भी काफी प्रभावित हुआ है. ऐसे में पर्यावरण की सुरक्षा हर इंसान फर्ज है. जिसे पेड़ लगाकर पूरा किया जा सकता है. वहीं नशा मुक्त भारत के जिलाध्यक्ष  बीरू कुमार ने भी पेड़-पौधा लगाने पर बल दिया. मौके पर आर्मी जवान अनिल यादव, वालों यादव सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे.


शेयर करें
शेयर
error: Content is protected !!