Breaking News
IMG 20191207 WA0017

पंचायत समिति की बैठक में छाया रहा किसानों की समस्या सहित अन्य मुद्दे

लाइव खगड़िया (मुकेश कुमार मिश्र) : जिले के परबत्ता प्रखंड के नवनिर्मित आईटी भवन में शनिवार को पंचायत समिति की बैठक आयोजित किया गया. जिसकी अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख धनंजय सिंह उर्फ मोदी ने किया. मौके पर बीडीओ रविशंकर कुमार, प्रखंड कृषि पदाधिकारी नवीन कुमार, आपुर्ति पदाधिकारी पवन कुमार, शिक्षा पदाधिकारी रेणु कुमारी सहित स्वास्थ्य, सिंचाई, पशुपालन, विधुत आदि विभागों के प्रतिनिधि मौजूद थे.

IMG 20191207 WA0016

बैठक के दौरान प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष सह कबेला पंचायत के मुखिया बालकृष्ण उर्फ ललन शर्मा, पंचायत समिति सदस्य मुकेश कुमार, असर्फी साह आदि ने किसानों के मुद्दों पर पदाधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा की प्रखंड में खाद-बीज की कालाबाजारी चरम पर है, खाद-बीज विक्रेताओं के द्वारा किसानों को ठगा जा रहा है. जिस पर कृषि पदाधिकारी ने ऐसे दुकानों को चिन्हित कर उन पर कार्यवाही करने की बात कही. साथ ही किसानों से लाइसेंसी दुकानों से ही खाद-बीज रसीद के साथ लेने की अपील किया गया. मौके पर कृषि पदाधिकारी ने विभाग के विभिन्न योजनाओं का व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार पर बल दिया.




वहीं पंचायत समिति सदस्य विजय यादव के द्वारा प्रखंड क्षेत्र के आधा दर्जन पंचायतों में अर्धनिर्मित आंगनवाड़ी एवं समुदायिक भवन का मुद्दा उठाया गया. जिस पर बीडीओ ने पंचायत वार समीक्षा कर उसके निर्माण को लेकर उचित कदम उठाने की बात कही.

IMG 20191204 WA0019

बैठक में भरसो पंचायत के सलारपुर गांव में प्राथमिक विधालय नहीं रहने, खीराडीह विधालय मे शिक्षकों के कमी, वृद्धा पेंशन, राशन कार्ड का भी मुद्दा उठाया गया. जिसके जवाब में पदाधिकार वृद्धावस्था पेंशन के लिए विशेष कैंप एवं प्रखंड में अलग काउंटर चलने की बातें कही. जबकि राशन कार्ड के मुद्दे पर बताया गया कि नये कार्ड धारियों के लिए आवंटन प्राप्त नहीं हुआ है और आवंटन प्राप्त होने पर सभी को राशन मिलेगा. वहीं कुमार रमन ने स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही से जोरावरपुर पंचायत के राजपूत टोला निवासी बबली देवी की प्रसव के दौरान मौत का मामला उठाते हुए आश्रितों को अनुदान का लाभ देने की मांग उठाई.


Check Also

IMG 20260201 WA0042

संत रविदास की जयंती पर मोजाहिदपुर में भव्य कार्यक्रम, सामाजिक समानता का दिया गया संदेश

संत रविदास की जयंती पर मोजाहिदपुर में भव्य कार्यक्रम, सामाजिक समानता का दिया गया संदेश

error: Content is protected !!