Breaking News
IMG 20191204 WA0020

युवा जदयू के नवमनोनीत जिलाध्यक्ष विक्रम यादव का नागरिक अभिनंदन

लाइव खगड़िया : जनता दल यूनाइटेड के युवा प्रकोष्ठ के नवमनोनीत जिलाध्यक्ष विक्रम यादव का बुधवार को नागरिक अभिनंदन किया गया. मौके पर संगठन के युवा कार्यकर्ताओं ने विक्रम यादव को युवा जदयू का जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर प्रसन्नता व्यक्त किया.




साथ ही जदयू के जिलाध्यक्ष सोने लाल मेहता, पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील कुमार, जदयू चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ संजीव कुमार, जदयू मीडिया सेल के संयोजक गौरव शर्मा, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव मो. शाहेबउद्दीन, अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष पंकज पटेल, सुबोध पटेल आदि के प्रति धन्यवाद व्यक्त किया गया.

IMG 20191204 WA0019

मौके पर पार्टी के युवा कार्यकर्ताओं ने विक्रम यादव के कदम से कदम मिलाकर संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया. वहीं कार्यकर्ताओं ने विक्रम यादव को युवा जदयू का कमान मिलने पर जिले में संगठन को मजबूती मिलने की बात कही.


Check Also

FB IMG 1770034725142

डीएम ने किया ‘संपूर्णता अभियान 2.0’ का शंखनाद, 14 अप्रैल तक सभी योजनाओं को 100% धरातल पर उतारने का लक्ष्य

डीएम ने किया 'संपूर्णता अभियान 2.0' का शंखनाद, 14 अप्रैल तक सभी योजनाओं को 100% धरातल पर उतारने का लक्ष्य

error: Content is protected !!