Breaking News
IMG 20191126 WA0018

पेट्रोल देने में देर होने पर युवक ने पंप कर्मी पर तान दिया हथियार और फिर…

लाइव खगड़िया (मुकेश कुमार मिश्र) : जिले के परबत्ता प्रखंड के करना-महेशलेट के बीच स्थित जुबली पेट्रोल पंप पर मंगलवार की दोपहर उस वक्त आफरा-तफरी मच गई जब एक युवक ने पंप कर्मी पर हथियार तान दिया. मिली जानकारी के अनुसार युवक पंप पर तेल ले रहे अन्य गाड़ियों को छोड़कर पहले उनकी मोटरसाइकिल में शीघ्र पेट्रोल देने की जिद्द करने लगा. वहीं पेट्रोल पंप कर्मी द्वारा पहले पहुंची अन्य वाहनों में तेल देने के क्रम में देर होने पर युवक आपे से बाहर हो गया और उसने अपनी कमर से देसी कट्टा निकाल कर कर्मी पर तान दिया. जिससे वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया.




लेकिन मौके पर मौजूद अन्य कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए युवक को दबोच लिया और मामले की सूचना पेट्रोल पंप कर्मियों ने तुरंत स्थानीय थाने को दिया. घटना की खबर मिलते ही परबत्ता थानाध्यक्ष दीपक कुमार मौके पर पहुंचे और युवक को गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार युवक की पहचान कुल्हडिया गांव के मोहम्मद शहजाद के रुप में हुई है. बहरहाल पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.


Check Also

IMG 20260313 WA0050

परबत्ता: तिरुपति गैस एजेंसी में एसडीओ का औचक निरीक्षण, वितरण में गड़बड़ी पर दी चेतावनी

परबत्ता: तिरुपति गैस एजेंसी में एसडीओ का औचक निरीक्षण, वितरण में गड़बड़ी पर दी चेतावनी

error: Content is protected !!