लाइव खगड़िया : लोक आस्था का महापर्व छठ के अवसर शनिवार को अस्ताचल सूर्य को जिले के विभिन्न छठ घाटों, अस्थायी जलाशयों के पानी में खड़े होकर अर्घ्य अर्पित किया गया. गौरतलब है कि गुरुवार से ही नहाय खाय के साथ सूर्योपासना का महापर्व छठ की शुरुआत हुई थी. इस क्रम में शुक्रवार को व्रतियों के द्वारा खरना किया गया था. जबकि रविवार की सुबह उदीयमान भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया जायेगा. जिसके उपरांत व्रतियों का 36 घंटे का निर्जला उपवास भी समाप्त हो जायेगा.
देख लें संध्या अर्घ्य के दौरान की कुछ खास तस्वीरें
विधायक पूनम देवी यादव, जिला परिषद के पूर्व अध्यक्ष कृष्णा कुमारी यादव, जदयू के युवा नेता साम्ब वीर आदि के द्वारा किया गया अस्ताचल सूर्य की उपासना
वार्ड पार्षद शिवराज यादव ने दिया भगवान भास्कर को अर्घ्य
पूर्व नगर सभापति सह जाप नेता मनोहर कुमार यादव ने दिया अर्घ्य
भाजपा नेता रामानुज चौधरी ने किया अस्ताचलगामी सूर्य की उपासना
जदयू नेता बबलू मंडल ने दिया अस्ताचल सूर्य को अर्घ्य
जदयू उद्योग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष विक्रम कुमार यादव ने दिया अर्घ्य
दंड देकर घर से छठ घाटों पर जाते हुए श्रद्धालु
देख लें कुछ और भी तस्वीरें
Live Khagaria Hyper Local Digital News Platform



























