Breaking News
IMG 20191023 WA0001

दीवाल की पुताई के क्रम में निकल आया सांप,डंसने से पूर्व वार्ड सदस्य की मौत

लाइव खगड़िया : जिले के सदर प्रखंड क्षेत्र में रहीमपुर मध्य पंचायत के दुर्गापुर निवासी पूर्व वार्ड सदस्य सुनील राम की सर्पदंश से मौत की खबर है. बताया जाता है कि दीपावली को लेकर वे मंगलवार को अपने घर के दीवार की पुताई कर रहे थे. इसी दौरान दीवार के बिल में छिपा एक सर्प बाहर निकला और उन्हें डस लिया. घटना के बाद उन्हें सदर अस्पताल लाया गया. जहां चिकित्सक ने प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें बेगूसराय रेफर कर दिया. लेकिन वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.




घटना के बाद मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है. वहीं मृतक की पत्नी रेणू देवी का रो-रोकर बुरा हाल है. मृतक सुनील राम को पांच पुत्री एवं एक पुत्र है. जिसमें से दो पुत्री की शादी हो चुकी है. बताया जाता है कि वे काफी मिलनसार व्यक्ति एवं एक ग्रामीण चिकित्सक भी थे.




उधर बाढ़ केे बीच सर्पदंश की लगातार आ रही घटनाओं से स्थानीय लोग भयाक्रांत हैं. उल्लेखनीय है कि रहीमपुर मध्य पंचायत के कई वार्ड बाढ़ से प्रभावित रहा है. उधर घटना की जानकारी मिलते ही दलित युवा संग्राम परिषद् के प्रदेश अध्यक्ष आचार्य राकेश पासवान शास्त्री, रहीमपुर मध्य पंचायत के मुखिया मक्खन साह, जिला परिषद् सदस्य प्रतिनिधि मनीष कुमार सिंह, टुन्नू प्रसाद सिंह व मोहित यादव सहित दर्जनों लोगों ने शोक संवेदना प्रकट करते हुए जिला प्रशासन से मृतक के आश्रित को अनुग्रह अनुदान योजना के तहत सहायता देने की मांग किया है.


Check Also

FB IMG 1773500931355

राष्ट्रीय लोक अदालत में हुआ जन-संवाद, आपसी सहमति से निपटाए गए कई मामले

राष्ट्रीय लोक अदालत में हुआ जन-संवाद, आपसी सहमति से निपटाए गए कई मामले

error: Content is protected !!