Breaking News
IMG 20191020 WA0003

देर शाम घर से टहलने निकले अधेड़ की गोली मारकर हत्या

लाइव खगड़िया : जिले के गोगरी थाना क्षेत्र के फुदकीचक गांव में शनिवार की देर शाम बदमाशों ने एक अधेड़ की गोली मारकर हत्या कर दी है. मृतक की पहचान फुदकीचक गांव के 50 वर्षीय बहादुर यादव के रूप में हुई है. बताया जाता है कि वे गांव में ही टहलने निकले थे. इसी दौरान बदमाशों की गोलियों का वे शिकार बन गये. घटना के बाद आनन-फानन में उन्हें गोगरी के रेफरल अस्पताल लाया गया. जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.




उधर घटना की जानकारी मिलते ही गोगरी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. साथ ही घटना में शामिल बदमाशों की पहचान और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस के द्वारा छापेमारी की जा रही है. घटना के संदर्भ में दो पक्षों के बीच आपसी रंजिश की चर्चाएं हैं. बहरहाल पुलिस मामले के हर बिन्दुओं पर पड़ताल कर रही है.


Check Also

1200 675 24052280 537 24052280 1745831273143

सोशल मीडिया पर हथियार के साथ फोटो डालना पड़ा महंगा, पुलिस ने दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर हथियार के साथ फोटो डालना पड़ा महंगा, पुलिस ने दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

error: Content is protected !!