Breaking News
IMG 20191006 WA0002

बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे डॉ.संजीव, व्यवस्था पर व्यक्त किया संतोष




लाइव खगड़िया : गंगा के जलस्तर में वृद्धि से बाढ़ का दंश झेल रहे परबत्ता विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों का शनिवार को जदयू चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉक्टर संजीव कुमार के द्वारा जायजा लिया गया.

IMG 20191006 WA0001IMG 20191006 WA0000

इस क्रम में उन्होंने माधवपुर , मुरादपुर , नयागांव, कबेला, डुमरिया, खरगपुरा, जागृति टोला आदि गांवों का दौरा किया. वहीं वे बाढ़ पीड़ितों से मिले और उनके दुख-दर्द को समझा. साथ ही बाढ़ पीड़ितों की समस्याओं पर उन्होंने मौकै पर भी इसके निदान के लिए पहल किया.




बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण के उपरांत जदयू नेता ने प्राकृतिक आपदा की इस घड़ी में सरकार के काम पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि विभिन्न बाढ़ राहत शिविरों में बाढ़ पीड़ितों के लिए ना सिर्फ भोजन की व्यवस्था है बल्कि भोजन की गुणवत्ता का भी ध्यान रखा जा रहा है. साथ ही वहां मेडिकल कैम्प भी लगाया गया है. उन्होंने विपदा की घड़ी में पीड़ितों के लिए की गई व्यवस्था पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, स्थानीय जदयू विधायक आर.एन. सिंह सहित प्रशासनिक अधिकारी व पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं के प्रति धन्यवाद व्यक्त किया.

20190925 193602

उल्लेखनीय है स्थानीय जदयू विधायक आर.एन. सिंह भी बाढ़ पीड़ितों के बीच लगातार बने हुए हैं और साथ ही उनके द्वारा भी विभिन्न बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों सहित बाढ़ राहत शिविरों का निरीक्षण किया जा रहा है.

IMG 20191006 WA0003

इस क्रम में शुक्रवार को उनके द्वारा गोगरी प्रखंड के मीरगंज में चल रहे बाढ़ राहत शिविर सहित विभिन्न बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया था.


Check Also

FB IMG 1773500931355

राष्ट्रीय लोक अदालत में हुआ जन-संवाद, आपसी सहमति से निपटाए गए कई मामले

राष्ट्रीय लोक अदालत में हुआ जन-संवाद, आपसी सहमति से निपटाए गए कई मामले

error: Content is protected !!