Breaking News
IMG 20191005 210922 217

ठनका गिरने से 46 वर्षीय महिला की घर के आंगन में मौत




लाइव खगड़िया : जिले के गोगरी थाना के पौरा ओपी क्षेत्र अंतर्गत बलतारा में शनिवार की दोपहर वज्रपात की चपेट में आने से 46 वर्षीय महिला की मौत हो गई.




मिली जानकारी के अनुसार बलतारा के वार्ड नंबर 3 निवासी सतीश दास की पत्नी उर्मिला देवी मौसम खराब होने पर बारिश की संभावना को देखते हुए आंगन में बंधा हुआ अपनी बकरी को घर के अंदर लाने गई थी. इसी दौरान आसमान से आंगन में ठनका गिरा और वो उसकी चपेट में आ गई. जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई.

20190925 193602

हादसे के बाद घर में कोहराम मच गया और मृतक के परिजनों के बीच चीख-पुकार मच गई. वहीं घटना की खबर मिलते ही गांव में भी मातम छा गया है.


Check Also

1200 675 24052280 537 24052280 1745831273143

सोशल मीडिया पर हथियार के साथ फोटो डालना पड़ा महंगा, पुलिस ने दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर हथियार के साथ फोटो डालना पड़ा महंगा, पुलिस ने दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

error: Content is protected !!