Breaking News
IMG 20191003 110121 022

बारिश थमी,धूप खिली,मौसम बदला लेकिन नहीं बदली मील रोड की तस्वीर




लाइव खगड़िया : बारिश थम गई…धूप खिल गई…मौसम भी बदल गया…लेकिन नहीं बदली है शहर के मील रोड की तस्वीर. बीते दिनों की भारी बारिश के बाद शहर के कई मुख्य मार्गों सहित मील रोड भी जलजमाव से झील में तब्दील हो गया था. हलांकि जलजमाव के बाद नगर प्रशासन हरकत में आई और पंम्प सेट के माध्यम से जमा पानी को बाहर निकालने की कवायद शुरू की गई और शहर के एमजी मार्ग सहित अन्य कई प्रमुख सड़कें जलजमाव मुक्त भी हो गया. जिससे लोगों को काफी राहत मिली. लेकिन नगर के मील रोड की हालत जलजमाव के कारण आज भी ऐसी ही बनी हुई है. जिससे स्थानीय लोगों सहित राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.




उल्लेखनीय है की नगर के मील रोड को चिकित्सकों का हब कहा जाता है. जहां जिले के विभिन्न क्षेत्रों सहित पड़ोस के जिले के मरीज भी इलाज के लिए पहुंचते है. साथ ही यह मार्ग थोक मंडी एवं कई प्रमुख व्यवसायिक प्रतिष्ठान के लिए भी जाना जाता है.

IMG 20191003 110147 856

स्थानीय व्यवसायी बताते हैं कि त्योहार के मौसम में जलजमाव से उनके व्यवसाय पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है. साथ ही दूर-दराज से आये मरीजों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. वहीं जलजमाव के कारण बीमारियों के फैलने के अंदेशा से भी स्थानीय लोग सहमे हुए है.

20190925 193602

हलांकि शहर में जलजमाव से उत्पन्न स्थिति के बाद 29 अक्टूबर को नगर परिषद की आपात बैठक बुलाई गई थी और 12 घंटे के अंदर प्रमुख सड़कों पर से जमा पानी निकाल लेने का दावा किया गया था. लेकिन ऐसे तमाम दावे के बावजूद पांच दिनों के बाद भी शहर के एक प्रमुख मार्ग की आज भी लगभग वैसी ही स्थिति बनी हुई है. जिससे नगर प्रशासन के प्रति लोगों में आक्रोश पनपने लगा है.


Check Also

IMG 20260724 232121 1 Scaled

खगड़िया के युवा अभिनेता सुमन शेखर की लघु फ़िल्म ‘ख्वाबीदा’ को मिला NIFFA 2026 में ‘बेस्ट शॉर्ट फ़िल्म’ का पुरस्कार

खगड़िया के युवा अभिनेता सुमन शेखर की लघु फ़िल्म ‘ख्वाबीदा’ को मिला NIFFA 2026 में ‘बेस्ट शॉर्ट फ़िल्म’ का पुरस्कार

error: Content is protected !!