Breaking News
IMG 20190930 WA0021

हुई मनोकामना पूर्ण तो भक्त ने सीने पर ही स्थापित कर लिया 9 कलश




लाइव खगड़िया (मुकेश कुमार मिश्र) : कहा जाता है कि भक्ति में शक्ति होती है. नवरात्र के मौके पर भक्ति का एक अद्भुत नजारा परबत्ता प्रखंड के सिराजपुर दुर्गा मंदिर के प्रागंण में देखने को मिल रहा है. जहां एक भक्त अपने छाती पर नौ कलश स्थापित कर मां दुर्गा की साधना कर रहे हैं.

IMG 20190930 WA0014

शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन रविवार को मंदिर के पुरोहित प्रियरंजन मिश्र उर्फ नुनु व पंडित अवोध चौधरी से पश्चिम टोला सिराजपुर निवासी सुधांशु रंगीला ने अपने छाती पर नौ कलश स्थापित करने का संकल्प लिया.




मंदिर परिसर में अपनी छाती पर नौ कलश स्थापित करने वाले भक्त सुंधाशु रंगीला का कहना है कि मां की आशीर्वाद से उनकी मनोकामनाएं पूर्ण हुआ है और मां की ही कृपा से ही यह साधना भी पूर्ण होगी. उल्लेखनीय है कि 9 दिनों तक उन्हें भूखे-प्यासे निर्जला रहकर मां की साधना करना है. छाती पर स्थापित नौ कलश में आदिशक्ति मां के अलावे सुंधाशु रंगीला के परिजनों का भी नाम अंकित है.

20190925 193602

बताया जाता है कि इस कठिन साधना के लिए उन्होंने एक माह से पूर्व से ही अभ्यास शुरू कर दिया था. दूसरी तरफ तेमथा करारी पंचायत के पूर्व मुखिया पवन कुमार चौधरी सहित ग्रामीणों का विशेष ध्यान तप कर रहे भक्त पर बना हुआ है. वहीं इस अनोखे भक्त के दर्शन और आशीर्वाद के लिए भी श्रद्धालुओं के आने-जाने का सिलसिला जारी है.


Check Also

FB IMG 1770034725142

डीएम ने किया ‘संपूर्णता अभियान 2.0’ का शंखनाद, 14 अप्रैल तक सभी योजनाओं को 100% धरातल पर उतारने का लक्ष्य

डीएम ने किया 'संपूर्णता अभियान 2.0' का शंखनाद, 14 अप्रैल तक सभी योजनाओं को 100% धरातल पर उतारने का लक्ष्य

error: Content is protected !!