Breaking News
IMG 20190917 WA0006

सेवा सप्ताह : भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया मरीजों के बीच फल का वितरण




लाइव खगड़िया : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मोत्सव को सेवा सप्ताहांत के रूप में मना रहे भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को सदर अस्पताल के मरीजों एवं नर्सो को बीच फल कआ वितरण किया. मौके पर भाजपा के जिला महामंत्री बाबूलाल शौर्य ने बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को पूरे एक सप्ताह तक मनाया जाएगा. इस क्रम में विभिन्न स्थानों पर जाकर जरूरी चीजो का वितरित किया जायेगा.




वहीं भारतीय जनता पार्टी चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ. अमर सत्यम ने बताया कि बीते दिन भाजपा के कार्यकर्ताओं के द्वारा रक्तदान भी किया गया था और इस कार्यक्रम को ‘सेवा सप्ताह’ का नाम दिया गया है.

20190826 020348

कार्यक्रम की शुरुआत सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉक्टर प्रयासी एवं मैनेजर शशि कुमार ने मरीजों को फल देकर फल भेंट कर किया. जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं सहित शहीद प्रभू नारायण अस्पताल के दर्जनों छात्रों ने भी हिस्सा लिया. मौके पर भाजपा के जिला महामंत्री सह सेवा सप्ताह प्रमुख रविराज, जिला मंत्री जितेंद्र यादव, अश्वनी कुमार चौधरी उर्फ रिपु जी आदि मौजूद थे.


Check Also

FB IMG 1773500931355

राष्ट्रीय लोक अदालत में हुआ जन-संवाद, आपसी सहमति से निपटाए गए कई मामले

राष्ट्रीय लोक अदालत में हुआ जन-संवाद, आपसी सहमति से निपटाए गए कई मामले

error: Content is protected !!