Breaking News
IMG 20190908 WA0008

NH-31 पर वाहन चेकिंग के दौरान भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद




लाइव खगड़िया : जिले के पसराहा थाना क्षेत्र के एनएच 31 पर चेकिंग के दौरा बीती रात पुलिस को एक वाहन से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद करने में सफलता मिली है.

PhotoText

मिली जानकारी के अनुसार पसराहा थाना की पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एनएच 31 पर पितोंझिया ढाला के पास से एक ब्लू रंग के मैजिक माल वाहक वाहन से 410 बोतल विदेशी शराब बरामद किया है.




जिसमें रॉयल स्टेग ब्रांड के 375 एमएल पैक की 264 बोतल एवं इम्पेरियम ब्लू ब्रांड के 375 एमएल पैक की 146 बोतल शामिल है. मौके से पुलिस ने बीआर 10 जीए 8940 नंबर की मैजिक मालवाहक वाहन को भी जब्त कर लिया है.

20190908 164346

मामले पर पसराहा के थानाध्यक्ष प्रियरंजन कुमार ने बताया कि देर रात एन एच 31 पर एएसआई राम आदित्य कुमार व सस्त्र बल के साथ वाहन जांच के दौरान पुलिस को शराब बरामद करने में सफलता मिली है. साथ ही उन्होंने बताया कि वाहन का चालक चलती गाड़ी से कूदकर मौके से फरार हो गया.


Check Also

FB IMG 1773500931355

राष्ट्रीय लोक अदालत में हुआ जन-संवाद, आपसी सहमति से निपटाए गए कई मामले

राष्ट्रीय लोक अदालत में हुआ जन-संवाद, आपसी सहमति से निपटाए गए कई मामले

error: Content is protected !!