Breaking News
IMG 20190908 WA0003

विभिन्न मांगों को लेकर जिप सदस्य का आमरण अनशन दूसरे दिन भी रहा जारी




लाइव खगड़िया : विभिन्न मांगों को लेकर जिला परिषद सदस्य प्रियदर्शना सिंह का आमरण अनशन रविवार को दूसरे दिन भी जारी रहा. जिला परिषद सदस्यों को समान अनुपात में राशि आवंटित करने सहित 21 सूत्री मांगों को लेकर शनिवार से समाहरणालय के समीप बैठी अनशनरत जिप सदस्या का रविवार को डॉ. मनीष देव के द्वारा स्वास्थ्य जांच किया गया.

20190908 164346

दूसरी तरफ भागलपुर के चौहान कोचिंग सेंटर के डायरेक्टर सह कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र प्रत्याशी ने भी अनशनकारी के मांगों का समर्थन किया है. साथ ही सकरपुरा के पूर्व मुखिया मधुसूदन महतो, एआईएसएफ के जिला सचिव रजनीकांत कुमार, भाकपा के जिला सचिव आदि भी अनशन स्थल पर पहुंचकर अनशन का समर्थन किया है.




रविवार को भी अनशन स्थल पर जिप सदस्य चंदन कुमार, मिथिलेश यादव, अबिदा बेगम , समाजसेवी संजीव कुमार, ध्रुब कुमार झा, रंजीत कुमार, कन्हैया, अरुण सिंह, रामा देवी, कमली देवी, कौशल कुमार, कौशल्या देवी सहित बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे.

PhotoText

मौके पर जिला परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष ने जिप अध्यक्ष की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए जिप सदस्यों को योजनाओं की राशि समान रूप से आवंटित करने की मांग उठाया. साथ ही उन्होंने राजेन्द्र चौक स्थित गोदाम का आवंटन पर भी सवाल खड़ा किया. वहीं अनशनरत प्रियदर्शना सिंह ने योजनाओं के जांच के नाम पर नहीं डरने की बातें कहते हुए सभी 18 पार्षदों के क्षेत्रों में चली योजनाओं की जांच कमिटि गठित कर कराने की मांग रखीं.


Check Also

Poster 2026 03 01 033543

अब रेडियो पर नहीं सुनाई देगी प्रभात सुमन की आवाज, तीन दशकों का ‘आज’ का साथ बरकरार

अब रेडियो पर नहीं सुनाई देगी प्रभात सुमन की आवाज, तीन दशकों का 'आज' का साथ बरकरार

error: Content is protected !!