Breaking News
IMG 20190905 WA0013

शिक्षक दिवस पर युवाओं ने लिया शिक्षा के प्रसार का संकल्प




लाइव खगड़िया : जिले के रानी सकरपुरा पंचायत में युवा परिषद के द्वारा शिक्षक दिवस के अवसर पर गुरुवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसकी अध्यक्षता महादेव पाठक ने किया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर शत्रुघ्न प्रसाद सिंह उर्फ कवि जी उपस्थिति थे. मौके पर उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षक हमारे समाज की नींव होते हैं. साथ ही उन्होंने डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर युवाओं से शिक्षा का प्रसार करने की संकल्प लेने का आह्वान किया.

BannerMaker 05092019 192008

मौके पर युवा परिषद के अध्यक्ष वंदन पाठक ने युवाओं को शिक्षा का प्रसार करने का संकल्प दिलाते हुए कहा कि युवा शक्ति एक बड़ी शक्ति होती है, जिससे समाज और देश में एक नई क्रांति लाई जा सकती है.




दूसरी तरफ शिक्षक दिवस के अवसर पर शहर के कचहरी रोड स्थित कौशल विकास केंद्र अंतोदय फाउंडेशन में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में डीआरसीसी प्रबंधक पंकज कुमार, डीएसएम विजय कुमार, भाजपा नेता बाबूलाल शौर्य व जितेन्द्र यादव, कृष्णा कुमारी आदि मौजूद थे.

BannerMaker 05092019 190708

मौके पर वक्ताओं ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गुरू ही हमारे लक्ष्यों को प्राप्त करने में मदद करते हैं. ऐसे में उनसे विनम्र होकर ज्ञान लेना चाहिए और शिक्षकों का सम्मान करना चाहिए.

IMG 20190905 WA0014

मौके पर केंद्र के समन्वयक अनुराग कुमार, प्रशिक्षक कृष्णकांत, सचिन कुमार राजनंदनी कुमारी, छात्र वरुण, रोशन, राहुल, प्रिंस, अमन पाठक, छात्रा रितिका, काजल, मोनिका ,अनीशा, अभिलाषा आदि मौजूद थे.


Check Also

IMG 20260222 204323

कोर्ट में फर्जीवाड़ा: असली आरोपी की जगह पेश होने पहुंचा था ‘नकली’ दीपक, दो फर्जी बेलर के साथ गिरफ्तार

कोर्ट में फर्जीवाड़ा: असली आरोपी की जगह पेश होने पहुंचा था 'नकली' दीपक, दो फर्जी बेलर के साथ गिरफ्तार

error: Content is protected !!