Breaking News
IMG 20190831 234534 008

वायरल : ट्रेन के इंजन पर चढ़कर हाइटेंशन तार के बीच मौत से खिलवाड़




लाइव खगड़िया : मानसी-सहरसा रेलखंड के फेनगो हॉल्ट के पास अमृतसर से सहरसा जा रही जनसेवा एक्सप्रेस के इंजन के ऊपर एक युवक का मौत से खिलवाड़ का नजारा सोशल साइट पर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो शुक्रवार का बताया जा रहा है.



देखें वायरल वीडियो

दरअसल वायरल वीडियो में एक युवक ट्रेन के इंजन की छत पर चढ़कर हाइटेंशन तार को छूने का प्रयास करता हुआ दिख रहा है. इस बीच लोगों के द्वारा उन्हें वहां से उतरने की अपील की जा रही है. लेकिन युवक नीचे उतरने को तैयार नहीं हो रहा है. आखिर में वही हुआ जिसका लोगों को अंदेशा था और युवक ने हाइटेंशन तार को पकड़ लिया. फिर क्या था…तार की संपर्क में आते ही युवक के शरीर से आग की लपटे उठी और वो इंजन पर ही गिर पड़ा.

BannerMaker 16082019 180821

बताया जाता है कि घटना के उपरांत स्थानीय लोगों के द्वारा जख्मी युवक का प्राथमिक उपचार कराया गया और साथ ही मामले की जानकारी मानसी जीआरपी को दी गई. जिसके बाद पुलिस ने उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया.

20190826 020348

30 वर्षीय जख्मी युवक की पहचान सहरसा जिले के नवहट्टा प्रखंड के ग्वालपाड़ निवासी श्रवण कुमार के रूप में हुई है और कहा जा रहा है कि वो मानसिक रूप से विक्षिप्त रहा है.


Check Also

Poster 2026 03 01 033543

अब रेडियो पर नहीं सुनाई देगी प्रभात सुमन की आवाज, तीन दशकों का ‘आज’ का साथ बरकरार

अब रेडियो पर नहीं सुनाई देगी प्रभात सुमन की आवाज, तीन दशकों का 'आज' का साथ बरकरार

error: Content is protected !!