Breaking News
IMG 20190817 WA0000

सड़क दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत




लाइव खगड़िया : जिले के पसराहा थाना क्षेत्र के एनएच 31 पर पेट्रोल पंप के नजदीक सोमवार की देर शाम हुए सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई है. गौरतलब है कि दुर्घटना के बाद घायल की पहचान सोनडीहा निवासी तारकेश्वर सिंह के 20 वर्षिय पुत्र जुगेश कुमार सिंह के रूप में हुई थी.

20190826 020348

बताया जाता है कि युवक सोमवार को देर शाम साइकिल से पशु का चारा लेकर घर आ रहा था. इसी क्रम में एनएच 31 पर नारायणपुर की ओर से आ रही एक तेज गति की अनियंत्रित मोटरसाइकिल ने उसे अपनी चपेट में ले लिया था.




घटना की खबर मिलते ही परिजनों के द्वारा घायल युवक को सदर अस्पताल लाया गया था. जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें बेगूसराय ले जाया गया था. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. घटना के बाद मोटरसाइकिल चालक अपनी बाइक लेकर फरार होने में सफल रहा था.

BannerMaker 16082019 180821

इधर सड़क हादसे में घायल युवक के मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. जबकि गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया है. बताया जाता है कि चार भाईयों में से जुगेश के सहारे ही परिवार का भरण पोषण हो रहा था.


Check Also

Poster 2026 03 01 033543

अब रेडियो पर नहीं सुनाई देगी प्रभात सुमन की आवाज, तीन दशकों का ‘आज’ का साथ बरकरार

अब रेडियो पर नहीं सुनाई देगी प्रभात सुमन की आवाज, तीन दशकों का 'आज' का साथ बरकरार

error: Content is protected !!