Breaking News
IMG 20190827 WA0005

चेकिंग के दौरान देसी कट्टा और कारतूस के साथ दो धराये




लाइव खगड़िया : जिले के पसराहा थाना की पुलिस को सर्च अभियान के दौरान हथियार के साथ दो बदमाशों की गिरफ्तारी में सफलता हाथ लगी है. मिली जानकारी के अनुसार गोगरी अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न थाना क्षेत्रों में लूटपाट की बढ़ती घटनाओं के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक मीनू कुमारी के निर्देश पर चलाये जा रहे चेकिंग अभियान के तहत पुलिस को सफलता मिली है.

20190826 020348

पसराहा थाना क्षेत्र के रोड नंबर 14 से भोरकाठ गांव जाने वाली सड़क के तीनबटिया पर चेकिंग के दौरान पसराहा थाना की पुलिस ने एक लाल रंग की पल्सर बाइक पर सवार युवक के पास से एक देसी कट्टा सहित .315 बोर का दो कारतूस बरामद किया है.

BannerMaker 16082019 180821

साथ ही बाइक सवार दोनों युवकों को भी गिरफ्तार कर लिया गया. जिनकी पहचान 19 वर्षीय प्रीतम कुमार एवं 28 वर्षीय विश्वजीत कुमार के रूप में हुई है. बहरहाल पुलिस दोनों युवकों से विगत के लूटपाट की घटनाओं के संदर्भ में पूछताछ कर रही है.


Check Also

Poster 2026 03 01 033543

अब रेडियो पर नहीं सुनाई देगी प्रभात सुमन की आवाज, तीन दशकों का ‘आज’ का साथ बरकरार

अब रेडियो पर नहीं सुनाई देगी प्रभात सुमन की आवाज, तीन दशकों का 'आज' का साथ बरकरार

error: Content is protected !!