Breaking News
IMG 20190824 WA0003

विधायक पूनम देवी यादव के द्वारा सन्हौली के राजेंद्र नगर में सड़क का उद्घाटन




लाइव खगड़िया : जिले के सदर प्रखंड अंतर्गत सन्हौली पंचायत के वार्ड नंबर 19 के राजेंद्र नगर में शनिवार को मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना के तहत 5 लाख 34 हजार 54 रूपये की लागत से निर्मित सड़क का उद्घाटन खगड़िया विधायक पूनम देवी यादव के द्वारा किया गया. मौके पर विधायक ने स्थानीय लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि इस सड़क के निर्माण से आमजनों को आवागमन की सुविधा मिलेगी.

BannerMaker 19082019 011936BannerMaker 19082019 000028

साथ ही उन्होंने खगड़िया विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों के विकास का जिक्र करते हुए कहा कि पूर्व विधायक रणवीर यादव के मार्गदर्शन और मुख्ममंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में क्षेत्र का चहुंमुखी विकास हो रहा है. वहीं उन्होंने जनता की सेवा, सम्मान व विकास को ही अपना लक्ष्य बताते हुए कहा कि विकास के इस कारवां को कोई रोक नहीं सकता है.




वहीं जदयू के युवा नेता साम्बवीर यादव ने कहा कि विधायक पूनम देवी यादव के द्वारा अनवरत सम्मान के साथ सर्वांगीण विकास किया जा रहा है और यदि इस विकास के कारवां में हर युवा शामिल हो जाये तो फरकिया को विकसित, सुन्दर व सशक्त होने में देर नहीं लगेगी.

BannerMaker 20082019 102900BannerMaker 19082019 013808

मौके पर प्रमोद सिंह, बालेश्वर सिंह, गोपाल कृष्ण चौधरी, कुंदन कुमार यादव, मिथुन दास, विकास तांती, आभा कुशवाहा, दिनेश शाह, राजेंद्र सिंह, स्वामीनाथ राम, पवन शर्मा, एवं आशा देवी सहित दर्जनों स्थानीय लोग उपस्थित थे.


Check Also

Poster 2026 03 01 033543

अब रेडियो पर नहीं सुनाई देगी प्रभात सुमन की आवाज, तीन दशकों का ‘आज’ का साथ बरकरार

अब रेडियो पर नहीं सुनाई देगी प्रभात सुमन की आवाज, तीन दशकों का 'आज' का साथ बरकरार

error: Content is protected !!