Breaking News
IMG 20190824 WA0001

गांव-गांव जाकर पीड़ित परिवार से मिले पप्पू यादव, दिया न्याय दिलाने का आश्वासन




लाइव खगड़िया : जन अधिकार पार्टी (लो.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव शनिवार को जिले के पसराहा थाना क्षेत्र के कोयला गांव पहुंचकर दिवंगत रामजी यादव के परिजनों को सांत्वना दिया. गौरतलब है कि रामजी यादव को पिछले दिनों अपराधियों ने सोये अवस्था में गोली मारकर हत्या कर दी थी. वहीं उन्होंने मृतक के परिजनों को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया.

BannerMaker 20082019 102900BannerMaker 19082019 000028

खगड़िया यात्रा के क्रम में जाप सुप्रीमो सबलपुर गांव भी गये. जहां मुखिया प्रतिनिधि सह भाजपा नेता नंदलाल पासवान का भी अपराधियों ने निंद्रावस्था में ही हत्या कर दिया गया था. पप्पू यादव ने मुखिया प्रतिनिधि सह भाजपा नेता नंदलाल पासवान के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया. वहीं जाप सुप्रीमो ने विशेष टीम गठन कर घटना के जांच की मांग करते हुए मृतक के परिवार को हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया.




इस क्रम में जाप सुप्रीमों पप्पू यादव चातर गांव भी पहुंचे और मजदूरी मांगने पर मौत की नींद सुला दिये गये सत्तो सदा के परिवार से मिले. वहीं उन्होंने मृतक की पत्नी को बीस हजार रुपये का सहयोग कर उन्हें न्याय दिलाने का आश्वासन दिया.

BannerMaker 19082019 011936BannerMaker 19082019 013808

मौके पर युवा शक्ति के प्रदेश अध्यक्ष नागेंद्र सिंह त्यागी, जाप के जिलाध्यक्ष सह रामपुर पंचायत के मुखिया कृष्णा नन्द यादव, युवा शक्ति के कार्यकारी जिलाध्यक्ष अभय कुमार गुड्डू, जाप किसान सेल के जिलाध्यक्ष सुनील चौरसिया, युवा शक्ति के जिला महासचिव मो आलम राही, जाप छात्र परिषद के जिलाध्यक्ष सुमित कुमार, जाप के जिला महासचिव संजय सिंह, कविरंजन यादव, मनोज कुमार यादव, युवा शक्ति के मानसी प्रखंड अध्यक्ष मनीष कुमार पासवान, छात्र अध्यक्ष अमृत राज, रतन कुमार सिंह, अभिषेक कुमार आदि मौजूद थे.


Check Also

Poster 2026 03 01 033543

अब रेडियो पर नहीं सुनाई देगी प्रभात सुमन की आवाज, तीन दशकों का ‘आज’ का साथ बरकरार

अब रेडियो पर नहीं सुनाई देगी प्रभात सुमन की आवाज, तीन दशकों का 'आज' का साथ बरकरार

error: Content is protected !!