Breaking News
IMG 20190823 WA0005

गंगा का जलस्तर बढ़ने से नये इलाकों में फैला बाढ़ का पानी




लाइव खगड़िया (मुकेश कुमार मिश्र) : गंगा के जल स्तर में लगातार हो रही बढ़ोत्तरी के बीच जिले के गोगरी प्रखंड के बौरना और रामपुर गांव बाढ़ की पानी से घिर गया है और पानी के बढ़ने की रफ़्तार को देखकर स्थानीय लोग संभावना व्यक्त करने लगे हैं कि रात भर में पूरा गांव बाढ़ के चपेट में आ सकता है. साथ ही बाढ़ की संभावना से लोग सहमे हुए है.

IMG 20190823 WA0004

उधर परबत्ता प्रखंड के आधा दर्जन पंचायतों के दियारा क्षेत्रों में भी गंगा के पानी का फैलाव तेजी से जारी है. बताया जाता है कि पिछले 24 घंटे से गंगा के जल स्तर में व्यापक तौर पर बढ़ोत्तरी हुई है.

IMG 20190823 WA0003 1

गुरुवार को जहां एक सेंटीमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से गंगा बढ़ रही थी. वहीं शुक्रवार से जल स्तर में प्रति घंटा 2 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी देखी गई है.

BannerMaker 20082019 003726BannerMaker 19082019 000028

गंगा की उफान को देखते हुए स्थानीय लोग अपने-अपने सामानों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की तैयारियों में जुट गए हैं. विगत साल गंगा में जलस्तर में बढ़ोत्तरी से बौरना गांव के बाहर बने रिंग बांध नदी के तेज कटाव में बह गया था. जिससे शुक्रवार को गंगा के जलस्तर में बढ़ोत्तरी होने के साथ ही गांव में बाढ़ का पानी फैलना शुरू हो गया.




हालांकि बौरना के मुखिया यासमीन, जदयू जिला उपाध्यक्ष नासिर इकबाल और ग्रामीणों के सहयोग से त्वरित कार्रवाई करते हुए जेसीबी की मदद से टूटे हुए रिंग बांध पर मिट्टी डालकर उसे मरम्मत करने की गई है.

IMG 20190823 WA0001

लेकिन जलस्तर में और बढोत्तरी से इस रिंग बांध के पुनः ध्वस्त हो जाने की संभावना से भी इंकार नहीं किया जा रहा है.

BannerMaker 19082019 011936BannerMaker 19082019 013808

गोगरी के अनुमंडल पदाधिकारी सुभाष चन्द्र मंडल ने बताया कि गंगा के जल स्तर में गुरुवार से तेजी से बढ़ोत्तरी हो रही है. जबकि इलाहाबाद और बनारस में पानी में कमी दर्ज किया गया है. साथ ही उन्होंने बताया कि बाढ़ को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी की जा चुकी है और बाढ़ पीड़ितों को प्रशासन के तरफ से हरसंभव मदद किया जायेगा.


Check Also

IMG 20260301 WA0023

हुड़दंगियों सावधान! परबत्ता में भारी संख्या में पुलिस बल के साथ सड़कों पर निकलीं SDPO साक्षी कुमारी

हुड़दंगियों सावधान! परबत्ता में भारी संख्या में पुलिस बल के साथ सड़कों पर निकलीं SDPO साक्षी कुमारी

error: Content is protected !!