Breaking News
IMG 20190822 WA0013

चाचा पर भतीजे की गला दबाकर हत्या का आरोप,जांच में जुटी पुलिस




लाइव खगड़िया (मुकेश कुमार मिश्र) : जिले के परबत्ता थाना क्षेत्र में एक चाचा पर अपने भजीते की गला दबाकर हत्या और शव को गायब करने का प्रयास किये जाने का आरोप लगा है. घटना कबेला पंचायत के डुमरिया खुर्द दियारा का बताया जा रहा है.

BannerMaker 20082019 102900BannerMaker 19082019 000028

मिली जानकारी के अनुसार इस संदर्भ में परबता पुलिस के समक्ष मृतक के पिता द्वारा दिये गए बयान में आरोप लगाया गया है कि उनका 12 वर्षीय पुत्र गंगा स्नान करने गया था. इसी क्रम में आरोपी ने उनके पुत्र की गंगा नदी में गला दबाकर हत्या कर दिया और लाश को ठिकाने लगाने का प्रयास किया जा रहा था. लेकिन कुछ लोगों द्वारा देख लिये जाने की वजह से शव को कलाई के खेत में छिपाकर आरोपी फरार हो गया.

BannerMaker 19082019 011936BannerMaker 19082019 013808

उधर परबत्ता पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा दिया है.




मामले पर परबत्ता के थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया है कि घटना की जांच किया जा रहा है और हत्यारे को किसी भी हाल में नहीं बख्शा जाएगा. बहरहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मामले का सच सामने आने की संभावना है. दूसरी तरफ घटना की खबर मिलते ही मृतक के परिजनो के बीच कोहराम मचा हुआ है.


Check Also

FB IMG 1773500931355

राष्ट्रीय लोक अदालत में हुआ जन-संवाद, आपसी सहमति से निपटाए गए कई मामले

राष्ट्रीय लोक अदालत में हुआ जन-संवाद, आपसी सहमति से निपटाए गए कई मामले

error: Content is protected !!