Breaking News
IMG 20190820 WA0006

वैश्य समाज की सांसद से कमिटी में प्रतिनिधित्व देने की मांग




लाइव खगड़िया : सांसद चौधरी महबूब अली कैसर तीन दिवसीय क्षेत्र दौरे पर हैं. इस क्रम में वे सोमवार की रात शहर के एक होटल में आयोजित वैश्य जागृति मंच की बैठक में भाग लिया. बैठक की अध्यक्षता अनिल जायसवाल तथा मंच संचालन धर्मेन्द्र शास्त्री ने किया. वहीं जिले में वैश्य समाज पर हो रहे अत्याचार व बढते आपराधिक मामलों पर चर्चाएं हुई.

BannerMaker 20082019 102900BannerMaker 19082019 000028

मौके पर वैश्‍य जागृति मंच के संयोजक नितिन कुमार चुन्‍नु ने कहा कि वैश्य बहुल क्षेत्र होने के बावजूद वैश्य समाज को हर कोई उपेक्षा की दृष्टि से देखता है. वर्तमान राजनीतिक परिपेक्ष में इस समाज की समुचित भागीदारी नहीं होने के कारण आए दिन ये लूट, हत्या, फिरौती, अपहरण जैसे आपराधिक घटनाओं का शिकार होते रहे हैं. वहीं वैश्य जागृति मंच के नेता विवेक भगत ने कहा कि एक संकल्प के साथ वैश्य समाज के साथ जिले में हो रहे अत्याचार पर अंकुश लगाने की आवश्यकता है.




इस अवसर पर वैश्य जागृति मंच के सदस्यों ने सांसद को एक मांग पत्र सौंपते हुए सांसद से अपनी कमिटी में वैश्य जागृति मंच के सदस्यों को भी स्थान देने का अनुरोध किया. ताकि वैश्य समाज भी अपनी बातों को ससमय प्रशासन और सरकार के समक्ष मजबूती के साथ रख सकें.

BannerMaker 19082019 011936BannerMaker 19082019 013808

मौके पर जिला मुखिया संघ के अध्यक्ष प्रतिनिधि राजेश चौरसिया, मुखिया मक्खन साह, मुखिया मनोज साह, सरपंच अजीत कुमार आजाद , प्रेम कुमार यशवंत, अरविंद स्वर्णकार, दिनेश गुप्ता, वकील ठाकुर, दिनेश साह, उमेश ठाकुर, अशोक देव, मनोज देव, विक्की भगत, अमृता कुमारी आदि उपस्थित थे.


Check Also

Poster 2026 03 01 033543

अब रेडियो पर नहीं सुनाई देगी प्रभात सुमन की आवाज, तीन दशकों का ‘आज’ का साथ बरकरार

अब रेडियो पर नहीं सुनाई देगी प्रभात सुमन की आवाज, तीन दशकों का 'आज' का साथ बरकरार

error: Content is protected !!