Breaking News
IMG 20190817 WA0004

हादसा : नहाने के दौरान पोखर में डूबने से किशोर की मौत




लाइव खगड़िया (मुकेश कुमार मिश्र) : जिले के परबत्ता प्रखंड के देवरी पंचायत से पोखर में नहाने के दौरान एक किशोर की डुबकर मौत हो जाने की खबर है. मिली जानकारी के अनुसार देवरी निवासी छोटेलाल यादव के 15 वर्षीय पुत्र अंकित कुमार शनिवार को गांव के कुछ अन्य दोस्तों के साथ घास लाने देवरी बहियार गया हुआ था.

BannerMaker 16082019 180821

घास लेकर वापस लौटने के क्रम में बहियार के पास के पोखर में सभी किशोर नहाने लगे. इसी दौरान अंकित कुमार गहरे पानी में चला गया और वो डूब गया. हादसे के बाद उनके दोस्तों द्वारा शोर मचाने पर आसपास के लोग भी वहां पहुंचे और अंकित को पानी से बाहर निकाला गया. लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी.





घटना की सूचना मड़ैया पुलिस को मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल भेज दिया गया.

BannerMaker 16082019 175218

बताया जाता है कि अंकित गांव के ही स्कूल का सांतवी का छात्र था और पिता के बाहर होने के कारण वो गाय के लिये घास लाने गया था. उधर घटना की खबर मिलते ही मृतक केे गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया है. साथ ही मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है. ग्रामिणों ने प्रशासन से मृतक के परिजन को मुआवजा देने की मांग किया है.

PhotoText 1



Check Also

FB IMG 1773500931355

राष्ट्रीय लोक अदालत में हुआ जन-संवाद, आपसी सहमति से निपटाए गए कई मामले

राष्ट्रीय लोक अदालत में हुआ जन-संवाद, आपसी सहमति से निपटाए गए कई मामले

error: Content is protected !!