Breaking News
IMG 20190816 WA0003

बहियार में महिला का शव मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी




लाइव खगड़िया (मुकेश कुमार मिश्र) : जिले के भरतखंड सहायक थाना अंतर्गत भरतखंड ड्योढ़ी के बहियार में शुक्रवार की सुबह एक महिला का शव मिलने से क्षेत्र मे सनसनी फैल गई. ग्रामीणों द्वारा शव देखे जाने से यह खबर आग की तरह फैल गई. शव की पहचान पुरण मंडल की 30 वर्षीय पुत्री दुखनी देवी के रूप में हुई है. ग्रामीणों के द्वारा अंदेशा व्यक्त किया जा रहा है कि उनकी निर्मम हत्या कर शव को फेंक दिया गया है.

BannerMaker 16082019 180821

घटना की सूचना मिलते ही भरतखंड ओपी की पुलिस मौके पर पहुंचकर लाश को कब्जे में लेकर जांच में जुट गयी है. ग्रामीणों के द्वारा बताया जा रहा है कि मृतका की शादी सात-आठ साल पूर्व भागलपुर जिला अंतर्गत नवगछिया के तेतरी पकरा गांव के राजाराम मंडल के साथ हुई थी और उनकी चार बच्चे भी हैं. पति राजाराम मंडल के परदेश कमाने के जाने के वाद दुखनी देवी भरता ड्योढ़ी स्थित अपनै मायके में ही रह रही थी.




मायके में भी दुखनी देवी के पिता एवं दो भाई के जम्मू में मजदूरी करने के कारण घर में वो अपनी दो भाभी के साथ रहती थी. जबकि माता एक दिन पूर्व ही देवघर गयी हुई थी. इस बीच उनकी मौत की खबर ने परिजनों को दहला दिया है. दूसरी तरफ महिला के चार बच्चों के सिर से मां की छाया उठ चुकी है और बच्चे बिलख रहे हैं.

BannerMaker 16082019 175218

घटना की खबर परदेश में रह रहे मृतका के पति, पिता एवं भाईयों को दी गयी है. वहीं लोगों के बीच घटना को लेकर अटकलों का बाजार गर्म है. बहरहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट व पुलिस की तफ्तीश के बाद ही मामले के रहस्य पर से पर्दा उठने का अनुमान लगाया जा रहा है.

PhotoText 1

Check Also

Poster 2026 03 01 033543

अब रेडियो पर नहीं सुनाई देगी प्रभात सुमन की आवाज, तीन दशकों का ‘आज’ का साथ बरकरार

अब रेडियो पर नहीं सुनाई देगी प्रभात सुमन की आवाज, तीन दशकों का 'आज' का साथ बरकरार

error: Content is protected !!