Breaking News
PhotoText 9

आजादी के जश्न में डूबा खगड़िया, जिलेभर में शान से लहराया तिरंगा




लाइव खगड़िया : 73वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गुरुवार को जिले के विभिन्न सरकारी व गैर-सरकारी संस्थान सहित विभिन्न स्थली पर झंडोत्तोलन कार्यक्रम का आयोजन धूमधाम से किया गया. जबकि जिले का मुख्य समारोह शहर के जेएनकेटी स्टेडियम में आयोजित किया गया. जहां बिहार सरकार के पंचायती राज सह प्रभारी मंत्री कपिलदेव कामत ने झंडोत्तोलन किया. वहीं मंत्री, जिलाधिकारी अनिरूद्व कुमार एवं पुलिस अधीक्षक मीनू कुमारी के द्वारा संयुक्त रूप से परेड का निरक्षण किया.

PhotoText 6PhotoText 7PhotoText 8

मौके पर बिहार सरकार के मंत्री ने अपने संबोधन में सरकार के सात निश्चय योजना सहित अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं का जिक्र करते हुए स्टूडेंट्स क्रेडिट कार्ड के तहत छात्रों को लोन, किसानो को पटवन के लिए विद्युत कनेक्शन देने आदि के बारे में बताया.

PhotoTextBannerMaker 14082019 040436

साथ ही उन्होंने अनुमंडल स्तर पर तकनीकी शिक्षा की व्यवस्था के तहत सदर में परमानंदपुर गांव के पास आईटीआई कॉलेज एवं गोगरी अनुमंडल के परबत्ता प्रखंड के महद्दीपुर में पॉलिटेक्निक कॉलेज के लिए भूमि चिन्हित करने की बात कही. वहीं उन्होंने नीतीश सरकार की जल जीवन हरियाली योजना का उल्लेख करते हुए बताया कि इसके तहत जिले में 30 लाख पौधे लगाया जाना है. जिसमें से ढाई लाख पौधे लगाये जा रहे हैं. साथ ही उन्होंने बताया कि जल संचय योजना के तहत रैन वाटर फॉर्मेटिंग पर भी काम किया जा रहा है. इस अवसर पर एसडीआरएफ के निरीक्षक गणेश जी ओझा सहित जिले के स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मानित किया गया.

IMG 20190815 WA0021IMG 20190815 WA0020PhotoText 2PhotoText 1

देखें स्वतंत्रता दिवस के अवसर की कुछ खास तस्वीरें

जिला जदयू कार्यालय में झंडोत्तोलन

IMG 20190815 WA0005

शहर के हृदय स्थल राजेंद्र चौक पर विधायक पूनम देवी यादव के द्वारा झंडोत्तोलन के उपरांत मिठाई का वितरण

IMG 20190815 WA0006

भाजपा के जिला कार्यालय में झंडोत्तोलन

IMG 20190815 WA0007

नगर थाना में झंडोत्तोलन

IMG 20190815 WA0008




श्याम लाल चंद्रशेखर पारा मेडिकल कॉलेज में डा विवेकानंद के द्वारा झंडोत्तोलन

IMG 20190815 WA0009

राजमाता माधुरी देवी टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज में झंडोत्तोलनIMG 20190815 WA0010

चित्रगुप्तनगर थाना में झंडोत्तोलन

IMG 20190815 WA0011

शहर के बलुआही स्थित गांधी पार्क में झंडोत्तोलन

IMG 20190815 WA0012

नगर परिषद कार्यालय में नगर सभापति सीता कुमारी के द्वारा झंडोत्तोलन

IMG 20190815 WA0013

देखें लें कुछ और भी झलकें

IMG 20190815 WA0018IMG 20190815 WA0019IMG 20190815 WA0014IMG 20190815 WA0015IMG 20190815 WA0016IMG 20190815 WA0017



Check Also

Poster 2026 03 01 033543

अब रेडियो पर नहीं सुनाई देगी प्रभात सुमन की आवाज, तीन दशकों का ‘आज’ का साथ बरकरार

अब रेडियो पर नहीं सुनाई देगी प्रभात सुमन की आवाज, तीन दशकों का 'आज' का साथ बरकरार

error: Content is protected !!