Breaking News
IMG 20190611 WA0007

भाजपा की बैठक में पार्टी के आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा




लाइव खगड़िया : भारतीय जनता पार्टी के द्वारा मंगलवार को एक जिलास्तरीय बैठक सह आभार समारोह आयोजित किया गया. जिसमें जिला कार्यकारिणी के सदस्य, पार्टी के विभिन्न मोर्चा के जिलाध्यक्ष व जिला पदाधिकारी, विभिन्न प्रकोष्ठों के जिला संयोजक, सह-संयोजक, मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री, पूर्व जिला अध्यक्ष व पार्टी के पूर्व प्रत्याशी शामिल हुए. कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा के जिलाध्यक्ष अर्जुन कुमार शर्मा एवं मंच संचालन जिला महामंत्री दीपक सिंह ने किया. जबकि मंच पूर्व जिला अध्यक्ष रामानुज चौधरी व कंचन पटेल, जिला महामंत्री डोमन सरदार सहित विशिष्ट अतिथि के रूप में बेगूसराय के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय सिंह मौजूद थे.




मौके पर पार्टी के आगामी कार्यक्रम को लेकर विस्तार से चर्चाएं हुई. इस क्रम में बताया गया कि 13 से 16 जून तक होने वाला मंडल की बैठक को लेकर जिला एवं मंडल स्तर पर सदस्यता प्रभारी के रूप में तीन-तीन नाम तय करना है. जिसमें से एक सक्रिय कार्यकर्ता सदस्यता प्रभारी बनाये जायेंगे. जबकि शक्ति केंद्र पर शक्ति केंद्र प्रभारी एवं प्रमुख की जिम्मेदारी तय करते हुए किसी एक बूथ का सदस्यता प्रमुख बनाया जाना है. वहीं बताया गया कि 21 जून को विश्व योग दिवस एवं 23 जून को डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर बलिदान दिवस मनाया जाना है. साथ ही 25 जून को जिला केंद्र पर आपातकाल की वर्षगांठ मनाया जायेगा.

IMG 20190611 WA0008

मौके पर बिंदेश्वरी महतो, अरुण कुमार (लड्डू), दिलीप सिंह, रामाकांत रजक, संजय चौरसिया, संजीत कुमार साह, जितेंद्र यादव, विजेंद्र यादव, सुमिता देवी राय, प्रेम कुमार, सुधीर यादव, दिलीप भगत, कुंदन सिंह, नीरज गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी सह जिला संयोजक मनीष कुमार राय (गुड्डू) सहित भाजपा के दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे.


Check Also

IMG 20260127 WA0019

पारदर्शिता और विकास हमारी प्राथमिकता : नगर सभापति

पारदर्शिता और विकास हमारी प्राथमिकता : नगर सभापति

error: Content is protected !!