मुख्य सामग्री पर जाएं
Recent

विद्युत तार के संपर्क में आने से भवन निर्माण कार्य में लगे मजदूर की मौत

IMG 20190510 WA0030




लाइव खगड़िया (मुकेश कुमार मिश्र) : जिले के परबत्ता थाना क्षेत्र के सलारपुर गांव में  भवन निर्माण कार्य के दौरान एक मजदूर का बिजली के तार के संपर्क में आने से मौत हो गई. मिली जानकारी के अनुसार मृतक मजदूर 40 वर्षीय बेचन उद्दीन छत ढलाई के लिए छड़ बांधने के दौरान बिजली तार की चपेट में आ गया. घटना के बाद उन्हें आनन-फानन में इलाज के लिए परबत्ता अस्पताल में भर्ती कराया गया. लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई. बताया जाता है कि उन्हें बचाने के क्रम मे एक दूसरा मजदूर मो.मंसूर अली को भी चोटें आयी है.

IMG 20190510 WA0028

यु्वक की मौत के बाद ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने से रोक दिया. मामले की जानकारी मिलते ही परबत्ता के विधायक रामानंद सिंह भी अस्पताल पंहुचे और मृतक के परिजनों का ढांढस बढ़ाते हुए उन्हें हर संभव मदद पंहुचाने की बात कही. जिसके उपरांत परबत्ता थाना के दारोगा जयप्रकाश यादव ने आवश्यक कागजी कार्यवाही पूरी कर शव का पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल भेजा दिया.



उधर घटना से मृतक के परिजनो के बीच कोहराम मचा हुआ है. साथ ही  ग्रामीणों के द्वारा विधुत विभाग पर अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए बताया जा रहा है कि घर के उपर से 11 हजार का तार ले जाने के दौरान ग्रामीणों ने विरोध भी किया था.

IMG 20190510 WA0029

लेकिन विधुत विभाग ने ग्रामीणों की चिंता को दरकिनार कर वोडाफोन के टावर में विद्युत कनेक्शन दे दिया. जो आज एक बड़ी दुर्घटना का कारण बन गया.वहां बताया गया कि ऐसी दुर्घटना की आशंका को लेकर ग्रामीण विधुत विभाग को भी अवगत कराया गया था.


शेयर करें
शेयर
error: Content is protected !!