Breaking News
Poster 2026 01 30 115007

बिहार में बर्ड फ्लू के कहर से हजारों कौओं की मौत, H5N1 वायरस की पुष्टि

लाइव खगड़िया : बिहार के दरभंगा जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है। नगर निगम के वार्ड नंबर 31 में पिछले कुछ दिनों से हो रही हजारों कौओं की रहस्यमयी मौत के बाद, केंद्रीय पशुपालन विभाग ने आधिकारिक तौर पर यहाँ H5N1 वायरस के फैलने की पुष्टि की है। इस संबंध में केंद्र ने बिहार सरकार के मुख्य सचिव को पत्र लिखकर अलर्ट जारी किया है।

56% OFF ON AMAZON, CLICK HERE

भोपाल से आई रिपोर्ट में खुलासा

मामले की गंभीरता को देखते हुए 12 जनवरी को मृत कौओं के सैंपल जांच के लिए हाई सिक्योरिटी एनिमल डिजीज लैब, भोपाल भेजे गए थे। शुक्रवार को आई जांच रिपोर्ट में H5N1 एवियन इन्फ्लूएंजा की पुष्टि हुई। रिपोर्ट सार्वजनिक होते ही जिला प्रशासन और पशुपालन विभाग में हड़कंप मच गया है।

बचाव कार्य: गड्ढा खोदकर दफनाए गए मृत पक्षी

बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के तुरंत बाद प्रशासन हरकत में आया। पशुपालन विभाग के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए:

  • भिगो श्मशान घाट के समीप जेसीबी मशीन से गहरा गड्ढा खुदवाया गया।
  • संक्रमण को रोकने के लिए एक हजार से अधिक मृत कौओं को वैज्ञानिक पद्धति और नियमानुसार दफनाया गया।
  • पूरे इलाके में संक्रमण से बचाव के लिए छिड़काव और अन्य सुरक्षात्मक उपाय किए जा रहे हैं।

प्रशासन की अपील

जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ. इंतखाब अख्तर ने बताया कि फिलहाल स्थिति पर नजर रखी जा रही है। मृत कौओं को सुरक्षित तरीके से दफनाने के बाद अब आस-पास के क्षेत्रों में भी निगरानी बढ़ा दी गई है ताकि संक्रमण अन्य पक्षियों या पोल्ट्री फार्मों तक न पहुंचे।

Check Also

FB IMG 1781233586693

पटना से प्रशिक्षण लेकर लौट रहे मधेपुरा के 3 थानाध्यक्षों और चालक की सड़क हादसे में मौत

पटना से प्रशिक्षण लेकर लौट रहे मधेपुरा के 3 थानाध्यक्षों और चालक की सड़क हादसे में मौत

error: Content is protected !!