Breaking News
IMG 20190418 WA0003

बोले परबत्ता विधायक, नहीं करेगी जनता मुख्यमंत्री को उदास




लाइव खगड़िया : एनडीए समर्थित लोजपा प्रत्याशी चौधरी महबूब अली कैसर के पक्ष में शहर के जेएनकेटी स्टेडियम में गुरुवार को आयोजित मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी एवं लोजपा सुप्रीमो रामविलास पासवान की संयुक्त चुनावी सभा में संबोधित करते हुए जिले के परबत्ता विधानसभा क्षेत्र के जदयू विधायक आर.एन.सिंह ने कहा कि उन्होंने अपने लंबे राजनीतिक काल में कई मुख्यमंत्री को देखा है लेकिन नीतीश कुमार के कार्यकाल में जो विकास हुआ उसकी ना तो जनता और ना ही वे कभी कल्पना कर पाये थें.मुख्यमंत्री ने लकवाग्रस्त सा हो गये बिहार को चंगा कर दिया.एक वो दौर भी रहा था जब यहां ना तो सड़के थी और ना ही कोई कानून व्यवस्था. ऐसे में कराह रही जनता के बीच उन्होंने विश्वास जगाया.




वहीं उन्होंने परबत्ता विधानसभा क्षेत्र की चर्चा करते हुए कहा कि वर्ष 2006 में उन्होंने मुख्यमंत्री से अगुवानी-सुलतानगंज के गंगा नदी में सेतु निर्माण की मांग की थी और वो उस मांग को पूरी कर गये.साथ ही उन्होंने बताया कि जून 2020 में उस महासेतु का उद्घाटन हो जाने की संभावना है.वहीं उन्होंने बिजली में हुई सुधार का भी जिक्र करते हुए कहा कि आज 5 विद्युत सब स्टेशन परबत्ता में है.ये सारी उपलब्धियां सीएम मुख्यमंत्री की ही देन है.ऐसे में यहां की जनता को फैसला लेना है कि उन्हें क्या करना है.

IMG 20190418 WA0004

साथ ही उन्होंने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि खगड़िया की जनता मुख्यमंत्री को उदास नहीं करेगी और एनडीए के प्रत्याशी महबूब अली कैसर को चुनेगी.मौके पर उन्होंने संगठन के कार्यकर्ता को रीढ़ बताते हुए उनसे अपील किया कि एनडीए प्रत्याशी के जीत की मार्ग को प्रतस्त करने के लिए जुट जायें.


Check Also

FB IMG 1769793755789

जिलाधिकारी के जनता दरबार में उमड़ी भीड़, 131 मामलों की हुई सुनवाई

लाइव खगड़िया : जिले के समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में शुक्रवार को जिलाधिकारी श्री नवीन …

error: Content is protected !!