Breaking News
IMG 20190403 WA0022

खगड़िया : कैसर,त्यागी सहित दस ने दाखिल किया आज नामांकन का पर्चा




लाइव खगड़िया : लोकसभा चुनाव को लेकर बुधवार को खगड़िया संसदीय सीट से दस उम्मीदवारों ने अपना-अपना नामांकन का पर्चा दाखिल किया.आज पर्चा दाखिल करने वालों में एनडीए समर्थित लोजपा के चौधरी महबूब अली कैसर,निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नागेन्द्र सिंह त्यागी, बहुजन मुक्ति पार्टी के मोनी कुमार,निर्दलीय रूचि सिंह,आम अधिकार मोर्चा के धीरेन्द्र चौधरी, निर्दलीय शोभा रानी व शिव नारायण सिंह,बहुजन समाज समाज पार्टी के रमाकांत चौधरी, राष्ट्रीय जन संभावना पार्टी के उपेन्द्र सहनी एवं शिव सेना के संदीप कुमार साकेत का नाम शामिल था.

IMG 20190403 WA0011IMG 20190403 WA0012IMG 20190403 WA0013IMG 20190403 WA0014IMG 20190403 WA0015IMG 20190403 WA0016IMG 20190403 WA0017IMG 20190403 WA0018

जबकि पूर्व में अपना नामांकन का पर्चा दाखिल कर चुके जनहित पार्टी के विनय कुमार वरूण ने बुधवार एक सेट में पुनः अपना नामांकन प्रपत्र जमा किया.



IMG 20190403 WA0010

नामांकन के उपरांत एनडीए द्वारा शहर के जेएनकेटी मैदान में एक सभा का भी आयोजन किया गया.जिसमें लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस, खगड़िया के जदयू विधायक पूनम देवी यादव, पूर्व सांसद सह वर्तमान जदयू विधायक दिनेशचन्द्र यादव सहित एनडीए के कई अन्य नेताओं ने संबोधित किया.

IMG 20190403 WA0008

दूसरी तरफ निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपने नामांकन का पर्चा दाखिल करने के बाद युवा शक्ति के प्रदेश अध्यक्ष नागेंद्र सिंह त्यागी ने रोड शो किया.जो बलुआही ठाकुरबाड़ी से राजेन्द्र चौक होते हुए चिल्ड्रेन पार्क में एक सभा में तब्दील हो गया.मौके पर उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि आज खगड़िया के माथे पर फरकिया का ठप्पा लगा हुआ है.जिसे मिटाने व खगड़िया की आजादी के लिए वो चुनावी मैदान में हैं. साथ ही उन्होंने कहा कि वे किसान व युवाओं के हक के लिए क्षेत्र की जनता का आवाज बनेंगे.

IMG 20190403 WA0007

वहीं उन्होंने कहा कि खगड़िया को सांसद की जरूरत नही बल्कि सेवक चाहिए और वे सेवक के रूप में तीस वर्षों से सेवा करते आ रहे हैं. मौके पर पूर्व नगर सभापति मनोहर यादव ,युवा शक्ति के जिलाध्यक्ष चंदन सिंह ,चंद्रशेखर कुमार ,रणवीर कुमार, गुड्डू ,सुनील चौरसिया,नगर पार्षद दीपक चन्द्रवंशी,किशोर दास,जाप के जिलाध्यक्ष कृष्णनंद यादव,सुधांशु यादव आदि ने भी सभा को संबोधित किया.



Check Also

Poster 2026 01 20 025402

राजपूती शौर्य का प्रतीक बना ‘राजधानी एक्सप्रेस’, खगड़िया के इस घोड़े ने बिहार में गाड़े सफलता के झंडे

राजपूती शौर्य का प्रतीक बना 'राजधानी एक्सप्रेस', खगड़िया के इस घोड़े ने बिहार में गाड़े सफलता के झंडे

error: Content is protected !!