Breaking News
IMG 20190319 WA0015

श्री राम संकीर्तन सम्मेलन : नयागांव में बुधवार को निकलेगी झांकी




लाइव खगड़िया (मुकेश कुमार मिश्र) : जिले के परबत्ता प्रखंड के चर्चित स्वर्ण दुर्गा मंदिर नयागांव सतखुट्टी के प्रागंण में आयोजित हो रहे 90वां श्री राम संकीर्तन सम्मेलन में भक्तो की भीड़ उमड़ पड़ी है.19 से 21 मार्च तक चलने वाले इस सम्मेलन में मानस माधुरी राजकुमारी ( चित्रकुट ) , मानस मयंक जी महाराज ( कन्हैयाचक ) के द्वारा अमृत वर्षा होगा.20 मार्च को भगवान श्री राम विवाह बारात संजीव झांकी निकाली जाएगी .




वहीं श्री राम संकीर्तन समिति के संयोजक शैलेन्द्र कुमार सिंह उर्फ शैलैश सिंह ने बताया कि 20 मार्च को स्वर्ण दुर्गा मंदिर नयागांव के प्रागंण से दोपहर दो बजे अश्वारोही रथ के साथ भगवान श्री राम विवाह बारात की भव्य संजीव झांकी निकाली जाएगी.जिसमें हर वर्ग के हजारो श्रद्धालु भाग लेंगे.गाजे बाजे के साथ झांकी गांव भ्रमण के बाद स्वर्ण दुर्गा मंदिर के प्रागंण पहुंचेगी.जहां रात्रि में भगवान श्री राम व माता सीता की विवाहोत्सव धुमधाम से मनाया जाएगा.


IMG 20190319 WA0006

Check Also

IMG 20260118 201944

परबत्ता में अखबार पढ़ने की संस्कृति विकसित करने वाले अजय कुमार राय का निधन

परबत्ता में अखबार पढ़ने की संस्कृति विकसित करने वाले अजय कुमार राय का निधन

error: Content is protected !!