लाइव खगड़िया : जिले के परबत्ता प्रखंड के कबेला पंचायत अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय जागृति टोला डुमरिया खूर्द की शिक्षिका सुनीता कुमारी के साथ विगत दिनों असामाजिक तत्वों के द्वार मारपीट किये जाने का मामला सामने आया है.इस संबंध में पीड़ित शिक्षिका के द्वारा परबत्ता थाना में आवेदन देकर शिकायत की गई है कि घर से विद्यालय जाने के क्रम मे सुखी नदी के समीप बांसबिट्टा के पास पूर्व से घात लगाये कुछ लोगों के द्वारा उनपर हमला किया है.वहीं उन्होंने कहा है कि उन्हें विद्यालय नहीं आने की धमकी मिली है.
मामले पर शिक्षिका सुनीता कुमारी ने बताया है कि 9 माह पूर्व उनका स्थानांतरण प्राथमिक विधालय जागृति टोला में हुआ है और तब से लेकर अबतक कई बार उन्हें इस विधालय से अन्यत्र स्थानांतरण करा लेने की धमकी मिलती रही है.साथ ही उन्होंने बताया है कि मामले की सूचना वे प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को भी दे चुके हैं और वरीय होने के कारण बीईओ के द्वारा उन्हें विद्यालय का प्रभार संभालने का आदेश दिया गया है.बहरहाल घटना के बाद घायल शिक्षिका का इलाज परबत्ता अस्पताल में कराया गया है.दूसरी तरफ पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.
Live Khagaria Hyper Local Digital News Platform
