Breaking News
IMG 20190219 WA0016

माघी पूर्णिमा पर अगुवानी घाट में हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था में डुबकी




लाइव खगड़िया (मुकेश कुमार मिश्र) : माघी पूर्णिमा के अवसर पर मंगलवार को जिले के प्रसिद्ध उत्तर वाहिनी अगुवानी गंगा तट पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी.वहीं श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाकर पूजा-अर्चना किया.इस दौरान सामाजिक सरोकार से जुड़ा व्हाट्सएप ग्रुप ‘हमारा परबत्ता’ के सदस्यों के द्वारा महिलाओं के लिए कपड़े बदलने हेतु चेंज रुम, नि:शुल्क जल की व्यवस्था के साथ जनहित होमियो क्लीनिक की तरफ से चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया था.IMG 20190219 WA0009IMG 20190219 WA0007 1IMG 20190219 WA0014IMG 20190219 WA0002IMG 20190219 WA0001IMG 20190219 WA0005IMG 20190219 WA0012

परंपरा के अनुसार अधिकांश श्रद्धालुओं ने गंगा में स्नान करने के पश्चात गंगा घाट पर ही दही-चूड़ा का आनंद लिया.इसके लिए पारंपरिक तरीके से लोग पूरी तैयारी के साथ घाट पर पहुंचे थे.घाट पर लगने वाले एकदिवसीय मेला में चाट-पकौड़े,जलेबी,भूंजा की दुकानें सजी थी.साथ ही लोग घरेलू उपयोग की सामग्री भी वहां लगी दुकानें से खरीदते नजर आये.




माघी पुर्णिमा के अवसर पर गाजे-बाजे के साथ दर्जनो लोगों ने अपने-अपने बच्चों का मुंडन संस्कार भी कराया.साथ ही श्रद्धालुओं ने अपने-अपने तरीके से गंगा मईया की पूजा किया और गंगा मां को छागड़ चढाते हुए देखे गये.अगुवानी घाट पर दिनभर हर हर गंगे से वातावरण गुंजयमान रहा.वहीं पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालु गंगा तट से गंगाजल तथा मिट्टी भी अपने-अपने साथ ले गये.बताया जाता है कि आज संग्रह किया गया गंगाजल को विशेष पवित्र माना जाता है.जिसका उपयोग घर पर पूजा के अवसर पर किया जाता है.

IMG 20190219 WA0010IMG 20190219 WA0006IMG 20190219 WA0003IMG 20190219 WA0011

अगुवानी गंगा घाट पर माघी पूर्णिमा के अवसर पर जिले के अतिरिक्त आसपास के अन्य जिले से भी श्रद्धालु गंगा स्नान को पहुंचे थे.श्रद्धालुओं की भीड़ की वजह से गोगरी नारायणपुर बांध एवं अगुवानी-महेशखुंट मार्ग पर वाहनों की लम्बी कतारें लगी रही.

IMG 20190219 WA0004

मौके पर गोगरी के डीएसपी प्रमोद कुमार झा,परबत्ता के बीडीओ रविशंकर कुमार सहित परबत्ता थानाध्यक्ष दीपक कुमार दल-बल के साथ विधि व्यवस्था को संभालते नजर आये.


Check Also

IMG 20260118 201944

परबत्ता में अखबार पढ़ने की संस्कृति विकसित करने वाले अजय कुमार राय का निधन

परबत्ता में अखबार पढ़ने की संस्कृति विकसित करने वाले अजय कुमार राय का निधन

error: Content is protected !!