Breaking News

‘लक्ष्य हमारा मोदी दोबारा’ के मूल मंत्र को दिल में बैठा लें भाजयुमो कार्यकर्ता : चंदेल




लाइव खगड़िया : भारतीय जनता युवा मोर्चा के द्वारा पटना में आयोजित होने वाले विजय लक्ष्य सम्मेलन की तैयारियों के मद्देनजर शनिवार को एक बैठक का आयोजन किया गया.जिसकी अध्यक्षता भाजयुमो के जिलाध्यक्ष अंकित सिंह चंदेल ने किया.मौके पर भाजयुमो कि प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नीरज नवीन जी ने संबोधित करते हुए कहा कि नरेन्द्र मोदी युवा राष्ट्र की कल्पना करते हैं और उनके सपने को साकार करना सभी भाजयुमो कार्यकर्ताओं का दायित्व है.

1 Copy

वहीं भाजयुमो के जिलाध्यक्ष अंकित सिंह चंदेल ने कहा कि ‘लक्ष्य हमारा मोदी दोबारा’ के मंत्र को भाजयुमो कार्यकर्ता अपने दिल में बैठा लें.मोदी सरकार सबका साथ सबका विकास के मूल मंत्र के साथ काम कर रही है.ऐसे में निश्चित ही दोबारा नरेन्द्र मोदी ही देश के प्रधानमंत्री बनेंगे.साथ ही उन्होंने कहा कि भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष नितिन नवीन जी के आह्वान पर 8 फरवरी को पटना में विजय लक्ष्य महासम्मेलन होने जा रहा है.जिसमें जिले से 500 युवा कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित होगी.वहीं उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपने-अपने क्षेत्रों में विजय लक्ष्य महासम्मेलन को सफल बनाने के कार्य में लग जाने की अपील किया.

IMG 20190202 190523 384



कार्यक्रम में मंच संचालन कर रहे जिला उपाध्यक्ष नवीन पासवान ने कहा कि युवाओं को एकजुट करने के लिए युवा मोर्चा लगातार अभियान चला रही है.वहीं सर्व समिति से मिथिलेश कुमार को जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया.

Milan 2

मौके पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष कंचन पटेल, भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष दिलीप शर्मा, नवीन पासवान, जिला मंत्री संजीव कुमार, राहुल कुशवाहा, मनीष कुमार राय, भाजयुमो नगर अध्यक्ष मृत्युंजय झा, नवीन श्रीवास्तव, अंशु झा, मंडल अध्यक्ष अमर कौशिक, किरण पोद्दार, राजकुमार पंडित, प्रमोद राम, अमित चौरसिया, प्रिंस कुमार भारती, धीरज कुमार, आनंद कुमार, धीरज पटेल, सुबोध कुमार, आशीष मिश्रा, मोहम्मद सैफुद्दीन, सैफ अली, मोहम्मद नासिर, राजेश कुमार दास आदि उपस्थित थे.



Check Also

FB IMG 1769793755789

जिलाधिकारी के जनता दरबार में उमड़ी भीड़, 131 मामलों की हुई सुनवाई

लाइव खगड़िया : जिले के समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में शुक्रवार को जिलाधिकारी श्री नवीन …

error: Content is protected !!