Breaking News

गणतंत्र दिवस के अवसर पर टीचर ट्रेनिंग कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन




लाइव खगड़िया : गणतंत्र दिवस के अवसर पर शनिवार को जिले के सदर प्रखंड क्षेत्र के आवास बोर्ड स्थित राजमाता माधुरी देवी टीचर ट्रेनिंग कॉलेज परिसर में कॉलेज के प्राचार्य डॉ इंद्रजीत एवं स्वर्गीय माधुरी देवी के पति भूतपूर्व शिक्षक चंद्रशेखर प्रसाद यादव के द्वारा संयुक्त रूप से झंडोत्तोलन किया गया.

IMG 20190126 WA0026IMG 20190126 WA0033PhotoText 14

मौके पर छात्रध्यापकों को संबोधित करते हुए डॉक्टर स्वामी विवेकानंद ने कहा कि आज के समय में राष्ट्र का निर्माण ही सच्ची देशभक्ति है और राष्ट्र का निर्माण वहां के व्यक्तियों से होता है.ऐसे में देश के हर व्यक्ति को यह जिम्मेदारी लेनी चाहिए.




वहीं कॉलेज के चेयरमैन डॉ रीना कुमारी रुबी ने बीएड और डीएलएड के उन सभी छात्रध्यापक-छात्रध्यापिकाओ के उज्जवल भविष्य की कामना किया,जिनका सत्र समाप्त हो रहा है.

IMG 20190126 WA0023

इस अवसर पर कॉलेज के प्राध्यापक प्रोफ़ेसर गोपाल पाठक के नेतृत्व में छात्रध्यापक और छात्रध्यापिकाओं के द्वारा एक देशभक्ति सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया.

Milan 2

मौके पर प्रोफेसर राम सिंह यादव, प्रोफेसर प्रीती, प्रोफेसर प्रदीप, प्रोफ़ेसर बिंद बहादुर कुशवाहा, प्रोफेसर सत्येंद्र, प्रोफेसर भारती, प्रोफेसर ज्योति सहित कॉलेज के बड़ी संख्या में छात्रध्यापक-छात्रध्यापिकाएं मौजूद थे.

1 Copy



Check Also

Poster 2026 01 20 025402

राजपूती शौर्य का प्रतीक बना ‘राजधानी एक्सप्रेस’, खगड़िया के इस घोड़े ने बिहार में गाड़े सफलता के झंडे

राजपूती शौर्य का प्रतीक बना 'राजधानी एक्सप्रेस', खगड़िया के इस घोड़े ने बिहार में गाड़े सफलता के झंडे

error: Content is protected !!