Breaking News
IMG 20190119 WA0002

पुण्यतिथि पर याद किये गये कमलेश्वरी प्रसाद वर्मा, श्रद्धांजलि सभा का आयोजन




लाइव खगड़िया : कमलेश्वरी प्रसाद वर्मा सोशल डेवलपमेंट एण्ड रिसर्च काउन्सिल ऑफ इंडिया के तत्वावधान में समाहरणालय के कार्यालय अधीक्षक (अ. प्रा .) स्वo कमलेश्वरी प्रसाद वर्मा की 23 वीं पुण्य तिथि पर शुक्रवार को एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया.जिसकी अध्यक्षता साहित्यकार व संस्था के अध्यक्ष डॉ.अरविन्द कुमार वर्मा ने किया.वहीं कमलेश्वरी बाबू की तस्वीर पर पुष्प एवं माला अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया.

PhotoText 14

मौके पर डॉ. वर्मा ने कहा कमलेश्वरी बाबू अपने जीवन में हमेशा सादा जीवन व उच्च विचार पर कायम रहे.साथ ही सरकारी कार्यों के साथ-साथ समाज सेवा में भी लगे रहे.वे हमेशा रिश्तेदारों और अपने निकटतम लोगों को संयुक्त परिवार में रहने का संदेश देते रहते थे.

IMG 20190119 WA0001


वहीं प्रभा महिला विकास सहयोग समिति की सचिव इन्दु प्रभा ने कहा कमलेश्वरी बाबू के बताये मार्गों पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी.जबकि बार एसोसिएशन,गोगरी के महासचिव प्रियव्रत सिंह ने कहा वे एक महान आत्मा थे. जिन्होंने अपने अभावकाल में भी गरीबों का मदद किया.

1 Copy

वहीं बिहार नगर ग्राम कल्याण परिषद के अध्यक्ष अरूण कुमार वर्मा ने कहा कि कमलेश्वरी बाबू के बताये गये मार्ग पर चलने की उनकी सदा कोशिश रही है.साथ ही उन्होंने युवा पीढ़ी से उनके आदर्शों को अपनाने की अपील किया.

Milan 2

मौके पर भोला नाथ वर्मा, अशोक कुमार वर्मा, बेला कुमारी, शैलेन्द्र भगत, ज्ञान चन्द भगत , अरविन्द भगत, दिलीप भगत, बन्दना कुमारी, अनिता कुमारी, हेल्थ काउंसलर अभिलाष, डॉ बीर प्रकाश आर्य, सोनू जायसवाल, डॉ सुनील गुप्ता, गौरव वर्मा, अभिलाषा राजा वर्मा, मो. दिलावर हुसैन दिलकश तथा संजय मसीही, प्रो .उमाशंकर वर्मा, अमर राज, ज्योति कुमारी जायसवाल , प्रभात सिंह आदि उपस्थित थे.

Check Also

FB IMG 1769793755789

जिलाधिकारी के जनता दरबार में उमड़ी भीड़, 131 मामलों की हुई सुनवाई

लाइव खगड़िया : जिले के समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में शुक्रवार को जिलाधिकारी श्री नवीन …

error: Content is protected !!