Breaking News

वायरल ऑडियो : कार्यकर्ता करे सवाल,सुन लें सांसद महोदय का जवाब




लाइव खगड़िया : सोशल साइट पर दो ऑडियो क्लीप काफी तेजी से वायरल हो रहा है.बताया जाता है कि वायरल ऑडियो जिले के सदर प्रखंड के रहीमपुर उत्तरी निवासी सन्नी साहीरा और स्थानीय लोजपा सांसद चौधरी महबूब अली कैसर के बीच फोन पर के वार्तालाप का है.

PhotoText 4

1544720833434

जिसमें सामाजिक कार्यकर्ता सन्नी साहीरा के द्वारा सांसद के हाल में ही दिये गये एनडीए सरकार के खिलाफ बयान,चुनाव के वक्त किये गये वादे सहित आगामी चुनाव से संबंधित कई तीखे सवाल किये गये हैं.सामाजिक कार्यकर्ता के सवालों पर स्थानीय सांसद प्रतिनिधि का भी पक्ष रखा जाये इसके पहले सुन लें वायरल ऑडियो क्लीप को…




पार्ट वन :

पार्ट टू :IMG 20181229 WA0055

दूसरी तरफ वायरल ऑडियो पर रहीमपुर में स्टेडियम निर्माण संबंधित काॅलर के सवाल पर सांसद के स्थानीय प्रतिनिधि राकेश कुमार सिंह का कहना है कि पंचायत में स्टेडियम निर्माण के लिये जितनी ज़मीन की आवश्यकता थी उतनी जमीन उपलब्ध नहीं थी और ग्रामीणों की मांग पर ही स्थानीय महाविद्यालय परिसर की घेराबंदी को स्वीकृति दी गयी.इस कड़ी में रहीमपुर संस्कृत महाविद्यालय के खेल मैदान की घेराबंदी के लिये सांसद निधि से योजना स्वीकृत हो चुकी है और विभाग से कार्यादेश निर्गत हो चुका है.साथ ही उन्होंने रहीमपुर पंचायत मे सांसद निधि से कुल 6 योजनाओं के स्वीकृति की चर्चाएं करते हुए कहा कि सांसद के कार्यकाल में संसदीय क्षेत्र के हर पंचायत में विकास का काम हुआ है.बहरहाल सोशल साइट पर वायरल होती यह ऑडियो चर्चाओं में है.


Check Also

IMG 20260116 224421

मेडिकल संस्थान में पुलिसिया कार्रवाई पर उठे सवाल, क्या नियमों को ताक पर रखकर की गई ‘जांच’?

मेडिकल संस्थान में पुलिसिया कार्रवाई पर उठे सवाल, क्या नियमों को ताक पर रखकर की गई 'जांच'?

error: Content is protected !!