मुख्य सामग्री पर जाएं
Recent

भरतखंड में कॉमन सर्विस सेंटर का उद्घाटन,मिलेगा ग्रामीणों को लाभ




लाइव खगड़िया : जिला के परबत्ता प्रखंड के भरतखंड गांव में कॉमन सर्विस सेंटर (सी.एस.सी.) का उद्घाटन गुरुवार को सी.एस.सी. के जिला मैनेजर निधि कुमारी के द्वारा किया गया.इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में रविन्द्र कुमार सी.एस.सी के जिला सलाहकार रविन्द्र कुमार उपस्थित थे.मौके पर उन्होंने कॉमन सर्विस सेंटर से होने वाले लाभ व योजनाओ के बारे में विस्तृत रूप स ग्रामीेणों को जानकारी दिया.

IMG 20181123 WA0001

वहीं बताया गया कि आयुष्मान कार्ड से 30 रुपये में 5 लाख तक का मुफ्त में ईलाज करवाया जा सकता है.सरकारी व निजी हॉस्पिटल में दवा भी मुफ्त में मिलेगा.साथ ही बताया गया कि सी.एस.सी. में टिकट बुकिंग व बैंकिंग की सुविधा मिलेगी और फ्री में कम्प्यूटर ट्रेनिंग दिया जाएगा.




IMG 20181123 WA0002

इसके अतिरिक्त जीवन प्रमाण पत्र भी बनाया जा सकता है और बहुत सारी अन्य सुविधाएं अब गांव में भी लोगो को मिलेगा.इस अवसर पर जिले के विभिन्न प्रखंड के कॉमन सर्विस सेंटर के संचालक उपस्थित थे.जिसमें खगड़िया के विक्रम कुमार, महेशखुंट के नितेश आर्य,पिपरा के मिथुन कुमार आदि का नाम शामिल था.मौके पर न्यू सी.एस.सी सेन्टर भरतखण्ड के भी.एल.ई. विकास कुमार सहित पंचायत के मुखिया,उप मुखिया,पूर्व मुखिया आदि उपस्थित थे.



शेयर करें
शेयर
error: Content is protected !!