Breaking News

बोले प्रभारी DPRO,सोशल मीडिया समाचार तक पहुंचने का एक बड़ा मंच




लाइव खगड़िया : “पिछले दो दशक के दौरान मीडिया बहुत तेजी से डिजिलाईज हो गया है.इस डिजिटल युग में सोशल मीडिया समाचार तक पहुंचने का एक बड़ा मंच बनता जा रहा है”.उक्त बातें प्रभारी जिला जनसंपर्क पदाधिकारी संजय कुमार वर्मा के द्वारा कही गई.साथ ही उन्होंने बताया कि 16 नवंबर को देश में ‘राष्ट्रीय प्रेस दिवस’ मनाया जाता है और यह दिन प्रेस की स्वतंत्रता और पत्रकारिता आचारनीति का प्रतीक है.



इस अवसर पर शुक्रवार को स्थानीय प्रेस क्लब में दिन का 12:00 बजे से एक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा.जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर जिलाधिकारी अनिरुद्ध कुमार,पुलिस अधीक्षक मीनू कुमारी व सदर अनुमंडल पदाधिकारी सहित विभिन्न मीडिया हाउस के प्रतिनिधि शिरकत करेंगे.साथ ही उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर ‘डिजिटल युग में पत्रकारिता आचार नीति और चुनौतियां’ विषय पर परिचर्चा का आयोजन किया जायेगा.



Check Also

Poster 2026 01 20 025402

राजपूती शौर्य का प्रतीक बना ‘राजधानी एक्सप्रेस’, खगड़िया के इस घोड़े ने बिहार में गाड़े सफलता के झंडे

राजपूती शौर्य का प्रतीक बना 'राजधानी एक्सप्रेस', खगड़िया के इस घोड़े ने बिहार में गाड़े सफलता के झंडे

error: Content is protected !!