Breaking News

JACP व छात्र युवा शक्ति ने फूंका CM का पुतला

लाइव खगड़िया : जन अधिकार छात्र परिषद व छात्र युवा शक्ति के कार्यकर्ताओं के द्वारा गुरूवार को बिहार के मख्यमंत्री नितीश कुमार का पुतला दहन किया गया.जिसका नेतृत्व छात्र युवा शक्ति के जिला उपाध्यक्ष नंदन कुमार ने किया.वहीं उन्होंने कहा कि पटना साइंस कॉलेज के अध्यक्ष धर्मवीर यादव पर अभाविप के कार्यकर्ताओं ने जानलेवा हमला किया है.जिसके विरोध में जन अधिकार छात्र परिषद एवं छात्र युवा शक्ति के द्वारा बिहार के मुखिया का पुतला दहन किया गया.

20180928 083703

वहीं छात्र युवा शक्ति के जिला उपाध्यक्ष नंदन कुमार ने अभाविप के कार्यकर्ताओं को कॉलेज से रेस्टिगेट और गिरफ्तार करने की मांग करते हुए कहा कि यदि ऐसा नहीं होता है तो बिहार के प्रत्येक जिला में इसके खिलाफ जंग का ऐलान किया जाएगा.जबकि जन अधिकार छात्र परिषद के जिला उपाध्यक्ष तरुण कुमार सिंह ने कहा कि ऐसे तत्वों को जब तक गिरफ्तार नहीं किया जाएगा तब तक यह लड़ाई चलती रहेगी.

20180928 083728

वहीं छात्र नेता सुशांत कुमार चंदेल ने कहा कि जन अधिकार छात्र परिषद एवं छात्र युवा शक्ति ने बिहार भर में छात्रों की समस्या को लेकर किये जा रहे संघर्ष के दौरान हमेशा लाठी खाने का काम किया है.मौके पर निलेश कुमार, अश्विनी कुमार, सूरज कुमार, गौरव कुमार, योगेश कुमार, रोशन कुमार, प्रिंस कुमार, अभिषेक कुमार आदि मौजूद थे.

यह भी पढें :धंसी पटरी,बची जनहित एक्सप्रेस ट्रेन,टल गया बड़ा हादसा

IMG 20180818 WA0025

Check Also

Poster 2026 01 20 105637

DM ने कलाकारों को किया सम्मानित, मंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से दी पेंशन की सौगात

DM ने कलाकारों को किया सम्मानित, मंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से दी पेंशन की सौगात

error: Content is protected !!