Breaking News

मनरेगा योजना में धांधली की बू,फर्जी निकासी का आरोप

लाइव खगड़िया : जिले के गोगरी प्रखंड के पौरा पंचायत के सहरौन गांव के ग्रामीण मजदूरों ने जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के लोकपाल मनरेगा को आवेदन देकर मनरेगा योजना के तहत करीब 150 मजदूरों के नाम पर फर्जी निकासी किये जाने की शिकायत किया है.आवेदन में सरकारी कोष का दुरूपयोग करने एवं भारत सरकार की मनरेगा योजना में धांधली करने का आरोप लगाते हुए मामले की जांच कर दोषी कर्मियों व एजेंसी के विरूद्ध कार्रवाई करने की अपील किया गया है.आवेदन में ग्रामीण मजदूर अजीत कुमार,खतर सिंह,संजुला देवी,मंटू शर्मा,खुशबू देवी,वीणा देवी,अजय सिंह,सुनील मिस्त्री सहित 34 लोगों का हस्ताक्षर है. IMG 20180919 WA0004

दूसरी तरफ पौरा के ही चन्द्र भास्कर कुमार ने लोकपाल मनरेगा को आवेदन देकर पौरा के मध्य विद्यालय परिसर में मिट्टी भराई एवं समतलिकरण का कार्य पूर्णरूप से मशीन द्वारा किये जाने का उल्लेख करते हुए अवैध रूप से मजदूरों के खाते द्वारा राशि निवासी का आरोप लगाया है.साथ ही उन्होंने योजना की राशि का बंदरबांट होने की शिकायत करते हुए मामले का उच्च स्तरीय जांच कराने और दोषियों पर कार्रवाई करने का अनुरोध किया है.IMG 20180919 WA0003

मिली जानकारी के अनुसार मामले में जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के लोकपाल मनरेगा ने गोगरी के कार्यक्रम पदाधिकारी से उक्त स्थल पर मनरेगा द्वारा कार्यान्वित योजना संबंधित संपूर्ण अभिलेख तथा मापी पुस्तिका की अभिप्रमाणित छाया प्रति उपलब्ध करने का निर्देश दिया है.हलांकि देखना दीगर होगा कि संबंधित अभिलेख की प्राप्ति व मामले की जांच के उपरांत आरोपों में कितनी सच्चाई सामने आती है.लेकिन बहरहाल मनरेगा योजना की राशि में धांधली की बू तो उठ ही चुकी है.IMG 20180818 WA0025

Check Also

IMG 20260116 224421

मेडिकल संस्थान में पुलिसिया कार्रवाई पर उठे सवाल, क्या नियमों को ताक पर रखकर की गई ‘जांच’?

मेडिकल संस्थान में पुलिसिया कार्रवाई पर उठे सवाल, क्या नियमों को ताक पर रखकर की गई 'जांच'?

error: Content is protected !!