Breaking News
FB IMG 1775563686677

7 हजार की रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, पटना निगरानी टीम की बड़ी कार्रवाई

लाइव खगड़िया : बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (Vigilance Investigation Bureau) ने आज एक बड़ी कार्रवाई की है। मंगलवार, 07 अप्रैल 2026 को ब्यूरो की मुख्यालय टीम ने मधेपुरा जिले के पुरैनी थाने में तैनात पुलिस अवर निरीक्षक (SI) अनिल कुमार सिंह को 7,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

क्या है पूरा मामला?

मिली जानकारी के अनुसार, पुरैनी थाना क्षेत्र के औराय निवासी बशिष्ट कुमार विश्वकर्मा ने निगरानी ब्यूरो के पटना कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी। परिवादी का आरोप था कि अनुमण्डल दण्डाधिकारी, उदाकिशुनगंज के न्यायालय में लंबित एक विविध वाद (सं0-53/25) की जांच रिपोर्ट माननीय न्यायालय में भेजने के बदले दारोगा अनिल कुमार सिंह द्वारा पैसों की मांग की जा रही थी।

40% OFF On Amazon, Click Here

जाल बिछाकर की गई गिरफ्तारी

शिकायत मिलने के बाद ब्यूरो ने गुप्त रूप से मामले का सत्यापन कराया, जिसमें रिश्वत मांगे जाने की पुष्टि हुई। इसके बाद निगरानी थाना कांड सं0-040/26 दर्ज कर अनुसंधान की जिम्मेदारी पुलिस उपाधीक्षक आसिफ इकबाल मेहदी को सौंपी गई।

कार्रवाई का विवरण:

  • गिरफ्तारी का स्थान: पुरैनी बाजार, मधेपुरा।
  • रिश्वत की राशि: 7,000/- (सात हजार) रूपये।
  • आरोपी: अनिल कुमार सिंह (SI, पुरैनी थाना)।
  • बरामदगी: धावादल ने रंगे हाथों रिश्वत की राशि जब्त की।

आगे की कार्रवाई

गिरफ्तारी के बाद टीम आरोपी दारोगा को लेकर पटना/भागलपुर के लिए रवाना हो गई है। निगरानी विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अभियुक्त से पूछताछ की जा रही है, जिसके बाद उन्हें विशेष न्यायालय (निगरानी), भागलपुर में पेश किया जाएगा। निगरानी विभाग के इस छापेमारी के बाद जिले के पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।

Check Also

IMG 20260407 110605

प्यार, नशा और बर्बादी: 18 बीघा जमीन बेची, अब दांव पर लगा दी ‘किडनी’!

प्यार, नशा और बर्बादी: 18 बीघा जमीन बेची, अब दांव पर लगा दी 'किडनी'!

error: Content is protected !!