Breaking News
IMG 20260405 223515
Oplus_16908288

फर्जी आधार कार्ड और सरकारी दस्तावेज बनाने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का मुख्य सरगना खगड़िया से गिरफ्तार

लाइव खगड़िया : किशनगंज जिले की पुलिस ने एक बड़े अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए फर्जी दस्तावेज बनाने वाले रैकेट के मुख्य सरगना को खगड़िया से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। यह गिरोह जाली प्रमाण पत्रों के आधार पर अवैध रूप से आधार कार्ड और अन्य सरकारी कागजात तैयार करने का काला कारोबार चला रहा था।

खगड़िया से दबोचा गया मास्टरमाइंड

किशनगंज के पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार को मिली गुप्त सूचना के आधार पर गठित विशेष टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए खगड़िया जिले में छापेमारी की। इस दौरान गिरोह के मुख्य सक्रिय सदस्य कुंदन कुमार (26 वर्ष) निवासी- फुलवरिया (जिला खगड़िया) को गिरफ्तार किया गया। आरोपी खगड़िया में एक मोबाइल दुकान की आड़ में इस गोरखधंधे को अंजाम दे रहा था।

क्लोन फिंगरप्रिंट और जाली सॉफ्टवेयर का खेल

जांच में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि यह गिरोह क्लोन बायोमेट्रिक फिंगरप्रिंट (Clone Biometric Fingerprint) और विभिन्न अवैध सॉफ्टवेयर का उपयोग कर फर्जी आधार कार्ड बनाता था। आरोपी कुंदन कुमार ‘एक गैंग’ के साथ मिलकर इस सिंडिकेट को चला रहा था और खगड़िया के कई अन्य केंद्रों को भी यह अवैध सुविधा उपलब्ध कराता था।

50% OFF On Amazon, Click Here

भारी मात्रा में उपकरण और फर्जी दस्तावेज बरामद

​पुलिस ने आरोपी के पास से डिजिटल उपकरणों और फर्जी कागजातों का जखीरा बरामद किया है, जिसमें मुख्य रूप से शामिल हैं:

  • इलेक्ट्रॉनिक उपकरण: 1 लैपटॉप, 1 कलर प्रिंटर, और 1 ऑप्टिकल फिंगर स्कैनर।
  • फर्जी दस्तावेज: लगभग 500 छायाप्रति दस्तावेज, जिनमें जाली जन्म प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र और राशन कार्ड शामिल हैं।
  • सरकारी योजनाएं: मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना के आवेदन पत्र और इंडेन गैस (उज्ज्वला योजना) के केवाईसी दस्तावेज।
  • अन्य: मूल आधार कार्ड, पैन कार्ड आवेदन, मूल वोटर आईडी और आयुष्मान कार्ड।

पुलिस की विशेष टीम ने की कार्रवाई

इस ऑपरेशन को अंजाम देने के लिए किशनगंज पुलिस, एसटीएफ (S.T.F.), खगड़िया और अररिया पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी की। किशनगंज जिले के टेढ़ागाछ थाना क्षेत्र में दर्ज कांड संख्या 112/26 के तहत यह कार्रवाई की गई।किशनगंज पुलिस के अनुसार, इस गिरोह का जाल अन्य जिलों और राज्यों में भी फैला हो सकता है। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर रही है ताकि गिरोह के अन्य सदस्यों तक पहुंचा जा सके।

Check Also

FB IMG 1775276302862

अतिक्रमण हटाने गई टीम पर हमला, ईओ की गाड़ी तोड़ी; स्वच्छता निरीक्षक घायल

अतिक्रमण हटाने गई टीम पर हमला, ईओ की गाड़ी तोड़ी; स्वच्छता निरीक्षक घायल

error: Content is protected !!